MP: औंधे मुंह मिली नवजात, चींटियों ने किया घायल, जन्म देते ही खेत में फेंकी बच्ची
धार/धुलेट. सरदारपुर तहसील के पिपरनी में शनिवार सुबह किसी ने नवजात बालिका को सिर्वी समाज धर्मशाला के पास खेत में फेंक दिया। उसे एसएनसीयू में भर्ती करवाया है। नरसिंह बैरागी के खेत पर उनका बेटा लोकेश सुबह 9 बजे गया था। खेत के निचले सिरे पर बिना कपड़े के औंधे मुंह पड़ी नवजात बालिका पर चींटियां चलते देखी। बालिका को उठाया और उपसरपंच दिनेश पडियार की मदद से सरदारपुर अस्पताल ले गए।

इसे भी देखें:- UN में सुषमा का करारा प्रहार- हमने एम्स-IIT बनाए और पाक ने लश्कर-हक्कानी किए पैदा…
डॉ. एमएल जैन ने बच्ची की हालत गंभीर होने से ऑक्सीजन लगाकर धार रैफर किया। जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में डॉ. राजेश जर्मा ने बताया सात माह की प्री मेच्योर बच्ची 1160 ग्राम की होकर अति गंभीर की श्रेणी में है।
इसे भी देखें:- अब बाबा फलाहारी ने भी वही कहा, जो राम रहीम ने कहा था – मै नपुंसक हूँ, मै रेप कर ही नहीं सकता!
उसका सीधा हाथ नहीं चल रहा। कंधा नीला पड़ गया है। यहां लाए, तब धड़कनें भी थमी जैसी थीं। जीवनरक्षक दवा देकर ऑक्सीजन लगाया है।





