बर्फ के नीचे दब गई गर्लफ्रेंड, तो बॉयफ्रेंड ने उठाया ये बड़ा कदम

मोंटाना में हिमस्खलन के चलते एक महिला पर्वतारोही की मौत हो जाने से उसका सहयोगी गमगीन हो उठा। वह यह सदमा सहन नहीं कर पाया और, कुछ समय बाद उसने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मोंटाना के मेडिसन रेंज में दो पर्वतारोही हेडेन केनेडी और पर्किंस सर्दन पर्वतारोहण कर रहे थे। मगर इसी बीच मौसम खराब हो गया।गर्लफ्रेंड

पहाड़ से हिमस्खलन होने लगा। हिमस्खलन की चपेट में महिला पर्वतारोही पर्किंस 23 वर्ष आ गई। करीब 150 फीट की बर्फ की मोटी परत गिरने से महिला बर्फ के नीचे ही दब गई। मगर अपने सहयोगी की मौत को केनेडी 23 वर्ष सहन नहीं कर पाए और, घर पहुंचने के बाद रविवार को उनकी मौत की जानकारी सामने आई।

इसे भी पढ़े: पुलिस स्टेशन पर करती रही इंतजार, तस्करों को भनक लगते ही बीच रास्ते में लड़कियों को किया गायब

केनेडी की मौत से न केवल उनके माता – पिता दुखी हो उठे, बल्कि देशभर में लोग उन्हें याद करते रहे। उनके माता पिता का कहना था कि, केनेडी एक अच्छे इंसान थे। वे अपने रिश्तों को महत्व देते थे। केनेडी ने मौत से दो हफ्ते पहले एक क्लाइंबिंग ब्लॉग पर लिखा था कि, उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई दोस्तों को पहाड़ों पर मरते देखा है। उन्होंने लिखा,ये हमारे खेल का दर्दनाक सच है। पर्वतारोहण या तो एक खूबसूरत तोहफा है या फिर एक अभिशाप।

Back to top button