लिव-इन में रही GF को 20 लाख की ब्लैकमेलिंग में भिजवाया जेल, अब कहा ये

  • जबलपुर. हाई प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग मामले में पीड़ित डॉक्टर सचिन लूथरा बैकफुट पर आ गए हैं। ब्लैकमेलिंग की FIR दर्ज कराने के चार दिन बाद डॉक्टर ने मीडिया के सामने यू-टर्न लेते हुए कहा कि नताशा पाक-साफ, संस्कारी और चरित्रवान महिला है। नताशा ने उसे कभी ब्लैकमेल नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा षडयंत्र लकी सलूजा और उसकी पत्नी सिमी सलूजा ने रचा है।
    लिव-इन में रही GF को 20 लाख की ब्लैकमेलिंग में भिजवाया जेल, अब कहा ये

     नताशा के साथ थे पारिवारिक संबंध…

    -पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉक्टर लूथरा ने कहा कि उसके नताशा के साथ पारिवारिक संबंध थे। वह उसकी पेशेंट भी थी।
    -लकी सलूजा ने उससे बहुत ही कम समय में पारिवारिक संबंध बनाए। उसकी पत्नी के साथ चल रहे विवाद का लकी ने फायदा उठाया।
    -इसके बाद वह उसे शुभचिंतक बताकर महिला के नाम से ब्लैकमेल करने लगा। लकी ने उससे 20 लाख रुपए ले लिये।

    ऐसे शुरू हुई ब्लैकमेलिंग

    -डॉक्टर लूथरा ने दावा किया कि लकी सलूजा ने नताशा चावला के नाम से उसके पास एक पत्र भेजा।
    – जिसमें नताशा की ओर से लिखा गया कि वह डॉक्टर के पास इलाज कराने गई थी। इसी दौरान दोनों नजदीक आ गए।
    -डॉक्टर ने कहा कि उसकी पत्नी के साथ उसका तलाक का केस चल रहा है। इसके बाद दोनों मदन महल में डॉॅक्टर के फ्लैट में जाने लगे।
    -डॉक्टर ने उससे शादी का वादा किया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। इस बीच वह गर्भवती हो गई।
    -डॉक्टर ने दबाव डालकर उसका गर्भपात करा दिया। इस पत्र के आधार पर लकी उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

    इसे भी देखें:- रोहिंग्या मुसलमानों की हालत पर भावुक हुई ममता, कहा- मदद करे संयुक्त राष्ट्र

    नताशा का मोबाइल बंद, घर पर ताला

    -जेल से रिहा होने के बाद शुक्रवार को नताशा ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। उसके घर पर भी ताला लगा हुआ है। पड़ोसियों को भी उनके बारे में कुछ नहीं मालूम।
    -नताशा के वकील को भी नहीं मालूम कि उसने अचानक मोबाइल क्यों बंद किया। वह इस समय कहां पर है। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि नताशा अचानक क्यों गायब हो गई।
     
    डॉक्टर के खिलाफ दर्ज हो सकता है प्रकरण
    -पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि महिला शिकायत करती है तो डाॅक्टर के खिलाफ धारा 376 और अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हो सकता है।

    ये हैं सवाल और उनके जवाब…

    सवाल- नताशा ने ब्लैकमेल नहीं किया तो फिर उसके खिलाफ एफआईआर क्यों?
    जवाब-डॉक्टर ने कहा कि यह सही है कि नताशा ने उसे ब्लैकमेल नहीं किया, लेकिन लकी और सिमी उसे नताशा के नाम से ब्लैकमेल कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने चुप्पी साध ली है। 
    सवाल- लकी को देने के लिए 20 लाख रुपए नकद कहां से आए?
    जवाब- डॉक्टर का कहना है कि उसने अपने चार-पांच दोस्तों से 20 लाख लेकर दिए थे। 
    सवाल- जब लकी ने डॉक्टर को जानकारी दी कि उन्होंने नताशा को किडनैप कर लिया है तो इसकी जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दी गई।
    जवाब- डॉक्टर ने कहा कि जब लकी ने उसे बताया कि उसने नताशा को किडनैप कर लिया है तो उसने नताशा का फेसबुक स्टेट्स चैक किया। नताशा लगातार फेसबुक पर कमेंट कर रही थी। इससे पता चला कि लकी उसके साथ धोखा कर रहा है। 
    सवाल- जब डॉक्टर निर्दोष थे तो लकी सलूजा को 20 लाख क्यों दिए?
    जवाब- डॉक्टर का कहना है कि मैंने अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए 20 लाख रुपए लकी सलूजा को दे दिए।
Back to top button