पिता की शराब से परेशान लड़की ने किया सुसाइड, मिली पिता को सबक

भोपाल.पिता की शराब की लत से दुखी भोपाल की 24 वर्षीय ऐश्वर्या की सुसाइड पिता शंकर राव पराडकर के लिए सबक बन गई। पिता शंकर ने दैनिक भास्कर से कहा- उन्हें अहसास हो गया कि शराब ने कैसे बेटी को छीन लिया। ऐश्वर्या ने सुसाइड नोट में ये लिखा था… मैंने अपने पापा पर हाथ उठाया है। अब वो मुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। मेरे जाने के बाद ही अब सबकुछ ठीक होगा। 
पिता की शराब से परेशान लड़की ने किया सुसाइड, मिली पिता को सबक

शंकर का दर्द उन्हीं की जुबानी…

– जिस शराब की लत के कारण मेरी हीरे जैसे बेटी चली गई, उसका नाम तो अब मैं कभी जुबां पर भी नहीं लाऊंगा। मैंने सुना था कि शराब परिवार तबाह कर देती है, आज उसे देख भी लिया। मैंने ऐश्वर्या को कभी कोई कमी नहीं होने दी और न ही किसी बात का दबाव डाला।
– कभी-कभी उस पर गुस्सा जरूर होता था, पर इसका मतलब यह नहीं था कि मैं उससे नाराज था। दो बच्चों का छोटा-सा परिवार था मेरा। दुख तो सिर्फ इतना है कि हम उसे समय नहीं दे पाए या कहें कि हमारे पास उसके लिए समय नहीं था।
– वह अपने कॅरियर को लेकर इतनी गंभीर थी कि पूरे समय अपने कमरे में पढ़ाई करती रहती थी। मेरी हर माता-पिता से गुजारिश है कि दिन में कम से कम 15 मिनट बच्चों को दें। उनसे बात करें।

इसे भी देखें:- OMG… कभी 5000 रुपए की कंप्यूटर ऑपरेटर थी ये लेडी, अब सालाना कमाती हैं 2Cr रु., जानें इनका SUCCESS मंत्र

– उनसे पूछें कि उन्हें क्या गलत लगता है और घर में सभी के संबंध बेहतर रहें, इसके लिए क्या होना चाहिए। हां इतना जरूर है कि बच्चों को संघर्ष करना और सब्र सिखाना माता-पिता की जिम्मेदारी है, क्योंकि आज बच्चे मोबाइल फोन, लेपटॉप और टीवी के कारण बाहरी दुनियां से कट गए हैं।
– अच्छा नहीं लगने पर मोबाइल फोन और टीवी का चैनल बदल देते हैं। उन्हें लगता है कि वह ऐसे ही सबकुछ एक पल में बदल सकते हैं, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं कर पाने के कारण वह आत्महत्या हत्या जैसे कदम उठा लेते हैं।’
Back to top button