गर्लफ्रेंड ने लास्ट किस करने के बहाने प्रमी के साथ किया ऐसी हरकत कि पैरों तले जमीन…..

जी हाँ!! एक ऐसा किसा सुनने में आया है कि गर्लफ्रेंड ने लास्ट किस करने के बहाने प्रमी के साथ किया ऐसी हरकत कि पैरों तले जमीन खिसक गयी.. आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं कि पत्नी ने पति की बेरहमी से कत्ल की या फिर पति ने पत्नी को बेरहमी से मार दिया। लेकिन अभी जो घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है उसको जानकर आपकी रुह कांप जाएगी। इस घटना को सुनने के बाद कोई भी प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को किस करने से पहले कई दफा सोचेंगे। क्योंकि यह घटना ऐसी ही है।

दरअसल, एक युवती ने आखिरी बार अपने पूर्व प्रेमी को किस करने के बहाने उसकी जीभ काट ली। घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को कोर्ट से 8 साल जेल की भी सजा हो सकती है। यह घटना स्पेन के बार्सिलोना का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आडिया लोपेज ईस्टीवे ने अपने प्रेमी से दूसरी बार ब्रेकअप होने पर किस करने के बहाने उसकी जीभ काट ली। उनके बीच पहला रिलेशनशिप केवल दो माह चला था जो साल 2016 में शुरू हुआ था।

इसके कुछ दिनों बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ फिर से रिलेशनशिप में आने का फैसला किया। लेकिन चार महीने बाद ही उसके प्रेमी ने उससे कहा कि लगातार उसके मूड बदलने से परेशान हो गया है। जब गर्लफ्रेंड ईस्टीवे ने सुना तो वह अपने आपे से बाहर हो गई और चीखने-चिल्लाने लगी। इस दौरान अपार्टमेंट में उसने खूब शोर मचाया। हालांकि थोड़ी देर बाद अपने प्रमी के पास वापस आई और उसे गले लगाकर किस करने लगी। इस दौरान उसने अपने प्रेमी की जीभ काट ली।

जीभ के काटे हुए हिस्से को उसने जमीन पर थूक दिया और भाग गई। दर्द के कारण प्रमी चिल्लाने लगा और उसके मुंह से लगातार खून आ रहा था। पड़ोसियों की मदद से घायल प्रेमी को अस्पताल पहुंचाया गया। उस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वह बयान देने से इनकार कर रही थी। हालांकि अब जाकर इस पूरे मामले की जांच पूरी हो चुकी है। अब आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आरोपी युवती ने अपने प्रेमी की जीभ काटने से इंकार कर दिया है। उसने अपने पूर्व प्रेमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह घर छोड़कर जा रही थी तो उसने उसका गला दबाने की कोशिश की।