रेलवे में खेल कोटे से पाएं नाैकरी, ऐसे करें आवेदन

ईस्टर्न रेलवे, कोलकाता ने 21 पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं। सभी पद खेल कोटे से भरे जाएंगे। रेलवे ने इन पदों पर नियुक्तियां करने के लिए विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। सभी भर्तियां पे-लेवल 4/5 और 2/3 के तहत की जाएंगी। आवेदन केवल साधारण डाक से स्वीकार किए जाएंगे। डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2017 है।

कैटेगरी-I : ग्रेड-पे 2400/2800 के लिए रिक्तियां
खेल के आधार पर वर्गीकरण
- वाटरपोलो, पद :1 (पुरुष)
- बॉक्सिंग, पद : 01 (पुरुष)
- क्रिकेट, पद : 01 (पुरुष)
- क्रिकेट, पद : 01 (महिला)
- कबड्डी,पद : 01 (महिला)
कैटेगरी-II : ग्रेड-पे 1900/2000 के लिए रिक्तियां
- वाटरपोलो, पद :1 (पुरुष)
- तीरंदाजी, पद : 01(महिला/पुरुष)
- एथलेटिक्स,पद : 01 (महिला)
- बॉस्केटबॉल, पद : 01(पुरुष)
- बॉस्केटबॉल, पद : 01(महिला)
- क्रिकेट, पद : 01 (पुरुष)
- क्रिकेट, पद : 01 (महिला)
- शतरंज, पद : 01 (पुरुष)
- बिलियड्र्स, पद : 01
- हॉकी, पद : 01 (पुरुष)
- कबड्डी,पद : 01 (महिला)
- शूटिंग, पद : 01 (महिला/पुरुष)
- वालीबॉल, पद : 02 (पुरुष)
- वालीबॉल, पद : 02 (महिला)
शैक्षणिक योग्यता (ग्रेड पे 2400/2800 रुपये के लिए)
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।
खेल संबंधी उपलब्धियां ः ओलंपिक खेलों (सीनियर वर्ग) में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। या वर्ल्ड कप/ वर्ल्ड चैंपियनशिप/ एशियन गेम्स/ कॉमनवेल्थ गेम्स में कम से कम तीसरा स्थान प्राप्त किया हो।
शैक्षणिक योग्यता (ग्रेड पे 1900 रुपये के लिए)
– मान्यता प्राप्त बोर्ड/स्कूल से बारहवीं पास हो। या समकक्ष योग्यता हो।
खेल संबंधी उपलब्धियां ः वर्ल्ड कप/ वर्ल्ड चैंपियनशिप/ एशियन गेम्स/ कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। या
– कॉमनवेल्थ या एशिया चैंपियनशिप/ एशिया कप/ साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स/ यूएसआईसी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। या
– सीनियर/ यूथ/ जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। या
– भारतीय ओलिंपिक संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेलों में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। या
– ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। या
– फेडरेशन कप चैंपियनशिप (सीनियर कैटेगरी) में प्रथम स्थान हासिल किया हो।
वेतनमान : 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 1900/2000 रुपये और 2400/2800 रुपये।
आयु सीमा (सभी पद) : न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल।
आवेदन शुल्क
- 500 रुपये। एससी/ एसटी, दिव्यांग, महिला/ अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 250 रुपये।
- शुल्क का भुगतान इंडियन पोस्टल ऑर्डर (आईपीओ) के माध्यम से करना होगा।
- शुल्क का भुगतान इंडियन पोस्टल ऑडर (आईपीओ) से करना होगा। आईपीओ ‘एफए एंड सीईओ, ईस्टर्न रेलवे कोलकाता’ के पक्ष में ‘जीपीओ कोलकाता’ में देय होना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
- विज्ञापन के साथ आवेदन फॉर्म को प्रोफॉर्मा भी दिया गया है। उसका ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकालें।
- इसके बाद उसमें मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। साथ ही फॉर्म में निर्धारित स्थान पर अपनी पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटोग्राफ चिपकाएं और उस पर हस्ताक्षर करें।
- इसके बाद पूर्ण रूप से भरे गए फॉर्म को मांगे गए दस्तावेजों की राजपत्रित अधिकारी से अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी के साथ साधारण डाक से तय पते पर भेज दें।
- आवेदन के साथ स्व-पता लिखे दो लिफाफे (23 सेमी गुणा 10 सेमी साइज के) भी भेजें। पता स्पष्ट शब्दों में और पिनकोड के साथ लिखें।
- साथ ही पासपोर्ट आकार की दो रंगीन फोटोग्राफ भी भेजें। फोटोग्राफ के पीछे अपना नाम लिखें।
- आवेदन को जिस लिफाफे में भेजें उसके ऊपर ‘एप्लीकेशन फॉर स्पोट्र्स कोटा रिक्रूटमेंट फॉर द ईयर 2017-18 और केटेगरी लिखें।
आवेदन भेजने का पता
चीफ पर्सनेल ऑफिसर, ईस्टर्न रेलवे हेडक्र्वाट्र्स, ईस्टर्न रेलवे स्पोट्र्स एसोसिएशन ऑफिस, 17 नेताजी सुभाष रोड , फेयरली प्लेस, कोलकाता-700001
खास तिथि
डाक से आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख : 23 अक्टूबर 2017 (शाम 5:00 बजे तक)
वेबसाइट : www.er.indianrailways.gov.in





