कलाई के दर्द से मिनटों में पाए ऐसे छुटकारा, बस अपनाएं ये घरेलू उपाय

रोज के कामों को करनो के बाद अक्सर कलाईयों में दर्द होना शुरू हो जाता है। कलाईयों का दर्द ऐसा होता है कि इससे आपको कोई भी काम करने में परेशानी होने लगती है।

शरीर के बाकी हिस्सों में चोट लगने के कारण आराम की जरूरत होती है वैसे ही कलाइयों को भी दर्द और अकड़न से राहत दिलाने के लिए आराम की जरूरत है। अंदरूनी चोट के कारण सर्दी के मौसम में यह दर्द बार-बार उठना शुरू हो जाता है। इसे दूर करने के लिए आप इन घरेलू उपाय को अपना सकते हैं। कलाई के दर्द को मिनटों में दूर करने के लिए 2 बूंद पुदीने के तेल में 6 बूंद सरसों का तेल डाल कर मिक्स करें। इस तेल से कलाई की मसाज करें।
शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहद फायदेमंद है हाथ का इस्तेमाल, लेकिन ये सावधानी वर्ते
कई बार दर्द के साथ-साथ कलाई में सूजन होने का डर भी रहता है। बर्फ से सिकाई करने पर सूजन कम हो जाती है। आप उबले आलू से भी कलाई की सिकाई कर सकते हैं। हल्के गर्म आलू को मैश करके साफ कपड़े में डाल कर कलाई पर बांध लें। लगातार कलाई में दर्द रहता है तो कलाई पर बैंड बांध कर ही काम करें। इससे आप बहुत आराम महसूस करेंगे।
शरीर में किसी भी तरह की दर्द को दूर करने के लिए डॉक्टर पानी का भरपूर सेवन करने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और सूजन से राहत मिलती है।





