जर्मनी ने बनाई दुनिया की सबसे ऊंची रेत की दीवार, टूटा भारत का रिकॉर्ड

3500 टन रेत से तैयार हुआ महल

Germany made the world's tallest sand wallGermany made the world's tallest sand wall

कहते हैं रेत पर मकान नहीं बनाया जा सकता है लेकिन जनाब यहां तो जर्मनी ने रेत का महल बना कर भारत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस दीवार को बनाने के लिए सिर्फ रेत का इस्‍तेमाल हुआ है।

जर्मनी में सबसे ऊंचे रेत के किले के लिए एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। इस किले की ऊंचाई 16.68 मीटर है। इसके लिए लगभग 3,500 टन रेत का इस्तेमाल किया गया। इसे कलाकारों की एक टीम ने लगभग एक महीने में पूरा किया। एक पूरा सप्ताह तो 168 ट्रकों में रेत इकट्ठा करने में लग गया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के निर्णायक जैक ब्रोकबैंक को भीड़ के सामने इस रिकार्ड को सत्यापित करना था। लैजर टेक्नॉलाजी का इस्तेमाल करके रेत की इस कलाकृति को नापने के बाद उन्होंने घोषणा की कि टीम ने सफलतापूर्वक पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया है। इस पर पीसा की मीनार समेत दुनिया के कई पर्यटक स्थलों की आकृतियां उकेरी गई हैं।

168 ट्रकों से रेत को इकठ्ठा किया गया

इसे बनाने में कलाकारों की एक टीम को करीब एक महीना लग गया। रेत के इस महल ने भारतीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस वर्ष 10 फरवरी को पटनायक ने पुरी के बीच पर 14.84 मीटर लम्बा रेत का किला बनाकर विश्व शांति का संदेश दिया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के निर्णायक जैक ब्रोकबैंक को भीड़ के सामने इस रिकार्ड को सत्यापित करना था।

इस विशाल रेत के किले को एथेंस के दुर्ग और पीसा की मीनार समेत दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाली प्रतिकृतियों से व्यापक रूप से सजाया गया है। 168 ट्रकों से इतना रेत एकत्र करने में एक हफ्ते का वक्त लग गया था।

Back to top button