गौहर खान क्या 22 नवंबर को जैद दरबार से कर रही हैं शादी, जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा

नई दिल्ली। गौहर खान पिछले कुछ दिनों से जैद दरबार के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ऐसी खबरें आ रही थीं कि गौहर 22 नवंबर को जैद से शादी करने वाली हैं। अब गौहर ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। गौहर ने शादी की खबरों को गलत बताया है। इसके अलावा गौहर ने बताया कि उन्हें जैद में क्या पसंद है।

गौहर खान

गौहर ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा कि नहीं…मैं 22 नवंबर को शादी नहीं कर रही हूं। ये खबरें गलत हैं।’ जैद को लेकर गौहर ने कहा कि वह बेहतरीन इंसान हैं। मैं उनके जैसे शानदार इंसान से आज तक नहीं मिली। फिलहाल मैं बस इतना कह सकती हूं। बाकी सब तो सिर्फ अफवाह है। मैं उस बारे में कोई कमेंट नहीं करूंगी।

बता दें कि गौहर और जैद एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन दोनों ने ही अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया है। गौहर ‘सीनियर’ के रूप में बिग बॉस 14 का हिस्सा थीं जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान थे। 2 हफ्ते के बाद यह सभी बिग बॉस से बाहर आ गए थे।

शो से बाहर आने के बाद गौहर ने जैद का बर्थडे सेलिब्रेट किया। कुछ दिनों पहले जैद दरबार के पिता और म्यूज‍िक कंपोजर इस्माइल दरबार ने दोनों के रिलेशन पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने ही दोनों का रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया था।

इस्माइल ने कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। इस्माइल ने बताया था कि जैद ने गौहर खान संग रिलेशनशिप की बात अपनी स्टेप मॉम आयशा को फोन कर बताई थी। अगर जैद खुश हैं तो मैं भी खुश हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button