GasTragedy: 3 बेटों के साथ लापता है हादसे का एक गुनहगार शकील कुरैशी

भोपाल.गैस हादसे का सबसे बड़ा गुनहगार वॉरेन एंडरसन कभी भोपाल की अदालत में हाजिर ही नहीं हुआ। बाकी सात आरोपियांे में से एक शकील कुरैशी भी पौने दो साल से लापता है। सीबीआई और पुलिस दोनों ही उसे पकड़ पाने में नाकाम रही हैं। सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र शुक्ला की अदालत में सीबीआई लिखकर दे चुकी है कि कोर्ट रिकार्ड के तीनों पतों पर वह कहीं नहीं है। शकील के भाई अकील कुरैशी आर्किटेक्ट हैं। एमपी नगर में ऑफिस है। अरेरा काॅलोनी में रहते हैं।
– बातचीत में एक परिजन ने बताया कि दो-तीन सालों से कोई जानकारी नहीं है। वे अपने तीन बेटों के साथ लंबे समय से संपर्क में नहीं हैं
– कहां गए, कोई भी नहीं जानता। हादसे के समय शकील रात की शिफ्ट में एमआईसी प्रोडेक्शन यूनिट में आॅपरेटर था।
– 7 जून 2010 को तत्कालीन सीजेएम मोहन प्रकाश तिवारी ने कुरैशी समेत सात आरोपियों को दो साल की जेल और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। सबने अपील की। केस सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र शुक्ला की अदालत में है।
अदालत के रिकॉर्ड में कुरैशी के ये तीन पते
शकील कुरैशी के गिरफ्तारी वांरट पर
– पहला पता था : प्लाट नंबर 4/28 फ्लैट नंबर 4 ए, इब्राहिम अपार्टमेंट, अशोका काॅलोनी, मानिक बाग इंदौर। सीबीआई ने अदालत में बताया कि यहां प्लाॅट नंबर 4/28 नहीं है। प्लाॅट नंबर 8/28 है, जिस पर एवन ए इब्राहिम अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट में 11 फ्लैट हैं। एसआई कुरैशी नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता।
ये भी पढ़ें: जानिए कैसे होते है वो लोग, जिनके दांतों के बीच में होती है खली जगह
अदालत के रिकाॅर्ड में शकील का
– दूसरा पता : 51, ब्राइट काॅलोनी, ईदगाह हिल्स था। इस पते पर भी वह नदारद है।
– तीसरा पता – भोपाल के एनआरआई काॅलोनी में मकान नंबर 36। मकान मालिक ने सीबीआई को बताया कि कुरैशी दस साल पहले किराये से रहते थे।





