सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं हैं लहसुन, जान लें ये पांच कमाल के फायदे

लहसुन में मौजूद गुणकारी तत्व हमें कई बीमारियों से बचा सकते हैं। इसे इस्‍तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है दाल-सब्‍जी या हरे साग में लहसुन का छौंक लगाना।

खाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए लहसुन का प्रयोग तो काफी समय से किया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि लहसुन में ऐसे गुणकारी तत्व होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं। यूं तो हर मसाले में अपने आप में ही कई आयुर्वेदिक औषधीय खूबियां होती हैं, लेकिन लहसुन में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपको एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से बचा सकते हैं।

पोषण का खजाना है लहसुन

लहसुन कम कैलोरी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर एक बेहद ही अच्छा खाद्य पदार्थ है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के डाटा के अनुसार लहसुन की एक गांठ में रोज के खाने लायक लगभग 2% मैग्नीज, 2% विटामिन बी-6, 1% विटामिन सी, 1% सेलेनियम और 0.06 ग्राम फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन बी-1 जैसे सेहतमंद तत्व मौजूद होते हैं।

कई तरीकों से किया जा सकता है लहसुन का सेवन

आयुर्वेद में लहसुन को कच्‍चा खाने की सलाह दी गई है। पर इसका तीखा स्‍वाद और गंध आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इसलिए दादी-नानी ने जो सबसे आसान उपाय सुझाया वह है दाल, सब्‍जी या हरे साग में लहसुन का छौंक लगाना। इससे न सिर्फ खाने का स्‍वाद बढ़ जाता है, बल्कि उसके पोषक तत्‍वों में भी बढ़ोतरी हो जाती है।

असल में लहसुन को चाहें कच्चा खाया जाए, उबाल कर, भूनकर खाया जाए, ये हर तरह से लाजवाब होता है। खास बात यह कि  खाली पेट लहसुन का सेवन भी आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

इसके फायदों को देखते हुए डॉक्टर भी किसी न किसी रूप में हमें लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। चलिए हम आपको इस गुणकारी लहसुन के फायदे बताते हैं-

अब जानिए क्‍यों जरूरी है सर्दियों के मौसम में जरूरी है सब्जियों में लहसुन का छौंक

1. कोल्ड से दे सकता है आराम

लहसुन हमें सर्दियों में होने वाले कोल्ड और फ्लू से आराम दिलाता है। दरअसल लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में बहुत मदद करते हैं। एक स्टडी के मुताबिक लहसुन कोल्ड के लक्षणों को 70% तक कम कर सकता है। यहां तक कि यह हमें कई और बीमारियों से भी दूर रहने में हमारी मदद करता है।

Back to top button