गणपति उत्सव में दिखाना है पारंपरिक अंदाज तो अभी से खरीद लें ऐसे आउटफिट

भारत देश में हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश ने धरती पर जन्म लिया था। हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश को पूजा जाता है। इसी वजह से उनके जन्मदिन को हम सभी एक उत्सव की तरह मनाते हैं। 

गणेश चतुर्थी के दिन से 10 दिन चलने वाले गणपति उत्सव की शुरूआत होती है। इन दस दिनों में लोग अपने घर, दफ्तर और कॉलोनियों में बप्पा की स्थापना करते हैं। गणपति उत्सव के दौरान हर कोई नए-नए कपड़े पहनता है और खुशियां मनाता है। 

अगर आप बप्पा के स्वागत में अपना पारंपरिक अंदाज दिखाना चाहते हैं तो इन अभिनेताओं के लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हों। यहां हम आपको तीन ऐसे अभिनेताओं के लुक दिखाने जा रहे हैं, जो अक्सर एथनिक अवतार में नजर आते हैं। 

रितेश देशमुख का पहला लुक

हिंदू धर्म में पूजा के वक्त धोती-कुर्ता पहनने का रिवाज होता है। ऐसे में आप रितेश के इस लुक से टिप्स लेकर अपने लिए इस तरह का धोती-कुर्ता तैयार करा सकते हैं। ये आपको स्टाइलिश दिखने के साथ पारंपरिक लुक भी देगा। 

दूसरा लुक

इस तरह का ऑरेंज रंग का वर्क वाला कुर्ता भी आप गणपति उत्सव में कैरी कर सकते हैं। इस कुर्ता लुक में चार चांद लगाने के लिए सफेद रंग की पायजामी पहनें, तभी इसका रंग खिल कर सामने आएगा। 

ऋत्विक धनजानी का पहला लुक

ऋत्विक धनजानी हर साल अपने घर पर बप्पा की स्थापना करते हैं। ऐसे में आप उनके इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। पूजा के वक्त ऐसा आउटफिट आपको पारंपरिक टच देने का काम करेगा। इसके साथ चाहें तो ढीला पायजामा पहनें ताकि आपको कोई परेशानी न हो। 

दूसरा लुक

नीले रंग का ऐसा मिरर वर्क वाला कुर्ता आपको स्टाइलिश लुक देने का काम करेगा। ऐसे में अगर आप कुछ सिंपल लुक कैरी करना चाहते हैं तो ऋत्विक धनजानी के इस लुक से टिप्स लें और अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाएं। 

करण वाही का पहला लुक 

अगर चाहें तो करण वाही के इस कुर्ता लुक से टिप्स लेकर आप अपना आउटफिट तैयार करा सकते हैं। लाल रंग वैसे भी पूजा में पहनना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस तरह का कुर्ता और पायजामा भी गणपति उत्सव में पहन सकते हैं। 

दूसरा लुक

सफेद रंग के कुर्ते और चूड़ीदार पायजामी के साथ अगर आप इस तरह की हाफ जैकेट पहनेंगे तो भी आपका लुक काफी स्टाइलिश दिखेगा। इस लुक के साथ पैरों में मोजरी ही पहनें। ताकि आपका लुक पूरी तरह से पारंपरिक लगे। 

Back to top button