फनी जोक्स: लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं..

मास्टर जी – लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं..?
.
पप्पू – सर लड़के चोर होते हैं…!
.
मास्टर जी – वो कैसे…?
.
पप्पू – क्योंकि, चोरों की नजर हमेशा पराये धन पर होती है…!!!
संता – सुबह-सुबह पड़ोसन बोल रही थी कि मेरे पेट में चूहे दौड़ रहे हैं…
.
बंता – तो फिर तुमने क्या किया…?
.
संता – मैंने उसे चूहे मारने की दवा खिला दी…
दो घंटे से सो रही है, थैंक्यू भी नहीं बोला…!!!
जिस तरह फेसबुक और व्हाट्सएप का चलन बढ़ा है,
आने वाले वक्त में मां अपने बच्चों से बोलेगी-
.
.
.
तुझे पालने के लिए 10-10 घंटे ऑफलाइन रही हूं,
तब जाकर बड़ा हुआ है तू…!!!
Back to top button