इस शख्स के पेट से निकला 8 सेंटीमीटर लंबा गिलास!

30 साल के एक शख्स के पेट में अचानक बहुत तेज दर्द उठता है…आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है…डॉक्टर से दवाइयां देते हैं..लेकिन कोई फायदा नहीं होता…इसके बाद डॉक्टरों ने उसके पेट का एक्स-रे करने का फैसला किया…
यहां तक तो सब कुछ सामान्य था..क्योंकि अस्पतालों में ये सब तो होता ही रहता है…लेकिन जब एक्स-रे रिपोर्ट आती है…तो डॉक्टर सहित पूरा स्टाफ हैरान रह जाता है…उसके पेट के निचले हिस्से में 8 सेंटीमीटर लंबा ग्लास घुसा हुआ था.
इसके बाद डॉक्टरों ने इसके निकालने की कोशिश की लेकिन वह चिकना था कि पकड़ में ही नहीं आ रहा था.
इसी बीच उसके पेट में दर्द बढ़ता ही जा रहा था. कोई रास्ता न देख डॉक्टरों ने उसके पेट का ऑपरेशन करने का फैसला किया तब जाकर बड़ी मुश्किल से गिलास निकाला जा सका.





