तालिबान के आत्मघाती हमले से अफगानिस्तान में 6 पुलिसकर्मियों की मौत

अफगानिस्तान में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरा एक वाहन पुलिस मुख्यालय से टकरा दिया। इस भीषण हमले में कम से कम छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने दावा किया कि दक्षिणी कंधार प्रांत के मावंद जिले में तड़के किया गया यह हमला आतंकवादियों की ओर से किया गया ताजा भीषण हमला है। आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किया जाने वाले हमलों में तेजी आई है।From Taliban suicide attack

दक्षिण कोरिया की इमारत में लगी आग, 29 लोग जलकर मरे

कंधार पुलिस के प्रवक्ता घोरजांग अफरीदी ने कहा कि हमले में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अफरीदी ने कहा, ”सभी पीड़ित स्थानीय पुलिसकर्मी थे। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा, ”विस्फोट बहुत तेज था और विस्फोट की आवाज मुख्यालय से कई मील दूर तक सुनाई दी। उन्होंने बताया कि आठ व्यक्ति मारे गए हैं जबकि नौ अन्य घायल हुए हैं। अधिकारी ने कहा, ”मारे गए सभी पुलिसकर्मियों के शवों को हटा लिया गया है या मलबे से निकाल लिया गया है। हमले के बाद अन्य पुलिसकर्मी लापता हैं।

Back to top button