सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, पढ़ें व्रत-त्योहार की सूची

अगस्त महीने की शुरुआत होने वाली है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें सावन शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, सावन सोमावार, हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा, अगस्त महीने में पुत्रदा और अजा एकादशी, प्रदोष व्रत, कालाष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। आइए, अगस्त महीने में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं।
व्रत-त्योहार सूची (Masik Vrat Tyohar August 2024)
01 अगस्त को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है।
02 अगस्त को सावन शिवरात्रि है। यह शुभ दिन भगवान शिव को समर्पित है।
04 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। इस दिन स्नान-दान, पूजा, जप-तप और दान किया जाता है।
05 अगस्त को तीसरा सावन सोमवार है।
06 अगस्त को तृतीय मंगला गौरी व्रत है। यह व्रत सावन महीने के हर मंगलवार पर रखा जाता है।
07 अगस्त को हरियाली तीज है।
08 अगस्त को विनायक चतुर्थी है।
09 अगस्त को नाग पंचमी है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है।
10 अगस्त को कल्कि जयंती और स्कन्द षष्ठी है।
11 अगस्त को भानु सप्तमी और तुलसीदास जयंती है। इस तिथि पर ही तुलसीदास जी का जन्म हुआ था।
12 अगस्त को चौथा सावन सोमवार है।
13 अगस्त को चतुर्थ मंगला गौरी व्रत और मासिक दुर्गाष्टमी है।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है।
16 अगस्त को पुत्रदा एकादशी, सिंह संक्रांति, दामोदर द्वादशी और वरलक्ष्मी व्रत है।
17 अगस्त को शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
19 अगस्त को रक्षाबंधन, गायत्री जयंती और सावन पूर्णिमा है।
22 अगस्त को कजरी तीज और हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी है।
24 अगस्त को बलराम जयंती और नाग पंचमी (भाद्रपद माह) है।
25 अगस्त को भानु सप्तमी और मासिक कार्तिगाई है।26 अगस्त को वार्षिक कृष्ण जन्माष्टमी और कालाष्टमी है।
27 अगस्त को दही हांड़ी और रोहिणी व्रत है।
29 अगस्त को अजा एकादशी है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
31 अगस्त को शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत है।





