पुरवादेवरिया निवासी किसान अरविंद कुमार से पीएम मोदी ने पूछी उत्पादन की विधि….

हरदोई में वैज्ञानिक विधि और जैविक खाद के प्रयोग से रिकार्ड गन्ना उत्पादन करने वाले किसान से मन की बात की। पीएम मोदी ने हरदोई के किसान अरविंद कुमार को रिकार्ड गन्ना उत्पादन करने पर खूब सराहा। पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने मन की बात में हरदोई के टड़ियावां विकास खंड के पुरवादेवरिया निवासी किसान अरविंद कुमार से गन्ना उत्पादन की विधि की तरीका पूछा। साथ ही चीनी मिल के एथेनाल उत्पादन की भी ली जानकारी।

पुरवा देवरिया निवासी किसान अरविंद कुमार वैसे तो सात वर्ष से गन्ना उत्पादन कर रहे थे, लेकिन हर वर्ष 700 से 900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर ही उत्पादन होता था, इस वर्ष उन्होंने वैज्ञानिक विधि और जैविक खाद से रिकार्ड 26321 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गन्ना उत्पादन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी के बारे में उनसे जानकारी ली। अरविंद ने बताया कि उसने ट्रेंच विधि से गन्ना की बुआई की और कंपोस्ट पिट के जैविक खाद बनाकर डाली। एनपीके घोल का छिड़काव ही किया था। हरियावां चीनी मिल में आयोजित कार्यक्रम में किसान से प्रधानमंत्री ने रूबरू होते हुए पूछा कि क्या गन्ना की खेती से मन नहीं भरा। ऐसा नहीं लगा कि गन्ने की खेती न करें। तो अरविंद ने बताया कि वह गन्ने के साथ ही सहफली के रूप में सरसों भी करता है और इस पर अच्छा उत्पादन भी हुआ था। करीब पांच मिनट अरविंद से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने पूछा कि जिस चीनी मिल को वह गन्ना देते हैं वह एथेनाल बनाती है। क्योंकि उन्होंने एथेनाल पर जोर दिया है। जिससे कि किसान परेशान न हो। चीनी की आपूर्ति प्रभावित होने पर भी किसान के भुगतान पर कोई असर न पड़े। प्रधानमंत्री से बात कर अरविंद कुमार खुशी से गदगद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button