गांजे से भरी तेज रफ्तार कार बेकाबू होने से चार लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर में शुक्रवार को दशहरे के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां गांजे से भरी तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और भीड़ में घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं। दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया के अनुसार घायलों को पत्थलगांव स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
