पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने बताई उम्र तो लोगों ने लगाई क्लास…

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी आज यानी एक मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार अफरीदी ने इस मौके पर एक ट्वीट कर अपने प्रशंसकों के बधाई संदेशों के प्रति आभार जताया। हालांकि उनके ट्वीट की वजह से उनकी उम्र को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई। अफरीदी हमेशा से अपनी उम्र को लेकर विवादों में रहे हैं और इसपर अक्सर चर्चा होते रहती है। लेकिन सोमवार को अफरीदी ने अपने ट्वीट में अपनी उम्र का जिक्र किया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दरअसल उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्यारे जन्मदिन संदेशों के लिए सभी का धन्यवाद, 44 का हो गया आज! मेरा परिवार और मेरे प्रशंसक मेरी सबसे बड़ी संपत्ति हैं।’

अफरीदी द्वारा अपनी उम्र 44 बताए जाने के बाद ट्विटर यूजर्स ने भी उनके पुराने दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए। देखते-देखते लोगों ने सवालिया लहजे में उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सबसे पहले तो पाकिस्तान के एक पत्रकार दन्याल रसूल ने उनकी उम्र पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं शाहिद अफरीदी। हमारे पास रिकॉर्ड में इनकी उम्र 41, ऑटोबायोग्राफी में 46 और अब हमारे पास 44 है।’

उनके ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, ‘कितने साल 44 रहोगे आप? खैर जन्मदिन की बधाई।’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपने 1996 में 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था। इसका मतलब आप पिछले 25 साल में 28 साल बढ़ गए??’

Back to top button