पूर्व मंत्री बादशाह सिंह कांग्रेस में शामिल, बोले-राहुल गांधी ही भारत का भविष्य

  • लखनऊ.कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था दिखाते हुए पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने रव‍िवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के इन्हें सदस्यता द‍िलाई। इस दौरान बादशाह सिंह ने कहा, राहुल गांधी ही भारत के भविष्य हैं। यूपी को कांग्रेस की उत्तम प्रदेश बना सकती है। इनके साथ भाजपा के 120 से ज्यादा बुन्देलखंड के बूथ अध्यक्षों ने भी कांग्रेस में आस्था दिखाई और कांग्रेस ज्वॉइन क‍िया। Former minister Badshah Singh joins Congress; Say, Rahul Gandhi is India's future

    आगे पढ़‍िए सदस्यता ग्रहण करने के बाद क्या बोले बादशाह स‍िंह…

    -बादशाह सिंह ने कहा, आज पूरे प्रदेश में हताशा और निराशा व्याप्त है। किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी हर वर्ग पीड़ित है।
    -उन्होंने कहा, आप लोगों की भावनाओं का कांग्रेस पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा और आने वाले समय में बुन्देलखंड से एकजुट होकर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

    ये भी पढ़ें:- अभी अभी: महिला ने वायरल किया, बाबा का अश्लील चैट विडियो सहित न्यूड फोटो, बहुत तेजी से…!

    देश-प्रदेश बचाने को कांग्रेस का साथ देने का संकल्प ले रहा यूथ

    – राज बब्बर ने कहा, आज पार्टी ऑफिस में प्रदेश अध्यक्ष के सामने पार्टी की सदस्यता के दौरान ही 120 बूथ अध्यक्षों और विद्यार्थी परिषद के प्रमुख युवाओं ने पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के साथ कांग्रेस ज्वॉइन की।
    – इतनी बड़ी संख्या में भाजपा के बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता खराब मौसम में बुन्देलखंड से चलकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
    – युवाओं के प्रति भाजपा ने जो हताशा पैदा किया है वह साबित हो रही है। पूरे प्रदेश में युवा हताश हैं और भाजपा के विरूद्ध लामबंद हो रहे हैं।
    – उन्होंने कहा, आप सभी लोग राहुल गांधी के विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने लिए आए हैं। आप लोगों को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। आपके सम्मान और ताकत को हम सभी जाया नहीं होने देंगे।
Back to top button