पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुलोचना रावत और उनके बेटे विशाल रावत भाजपा में हुए शामिल

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुलोचना रावत और उनके बेटे विशाल रावत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शनिवार रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर भाजपा ज्वाइन कर ली। सुलोचना तीन बार जोबाट सीट से विधायक रही हैं। उनके भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इस महीने 30 अक्टूबर को जोबाट सीट पर उपचुनाव होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button