MP के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा नेता पर कसा तंज, कही ये बात

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि भाजपा को आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। भाजपा के नेता अक्सर यह बात कहते हैं लेकिन जनता के दबाव में उस तरह के बयान वापस भी ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि मगर आरक्षण खत्म करने के बयान भाजपा नेताओं की आत्मा से निकलते हैं। 

कमलनाथ ने यह बात पीसीसी मुख्यालय में शुक्रवार को अनुसूचित जाति विभाग की ओर से आयोजित संविधान दिवस का कार्यक्रम में कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आरक्षण खत्म करने के बयानों के शब्दों को तो वे वापस ले सकते हैं लेकिन जो उनकी आत्मा में बसा हुआ है उसे वापस नहीं लिया जा सकता। उन्होंने एक अफ्रीकी देश की अपनी यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि वहां के प्रधानमंत्री भी अपने पास डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर रखते हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि वहां का संविधान भी भारत के संविधान से प्रेरित होकर बनाया गया है। बहुत से अफ्रीकी देशों का संविधान भारत के संविधान से प्रेरित है।

आंबेडकर ने समानता का अधिकार दिया
कमलनाथ ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तो गांव में दलितों की बस्तियां गांव से दूर बनाई जाती थी लेकिन यह कांग्रेस पार्टी के प्रयास और बाबा साहब के बनाए संविधान का ही असर है कि आज समाज में अनुसूचित वर्ग के व्यक्तियों को समानता का अधिकार मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग झूठी सूचनाएं नौजवानों तक पहुंचा कर उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना को दोहराया और भारत के संविधान की रक्षा करने एवं उसका पालन करने की शपथ ली।

Back to top button