भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने डीडीएमए पर सवाल उठाते हुए कही ये बड़ी बात…

 सार्वजनिक रूप से छठ पूजा पर प्रतिबंध के खिलाफ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने यात्रा शुरू कर दी है। इसके तहत वह सोनिया विहार में यमुना के तट पर पहुंचे। यहां जनसभा की। इसमें छठ पूजा को सार्वजनिक रूप से घाट पर मनाने को लेकर लोगों को विचार सुने।

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा छठ पूजा पर पाबंदी से हैरान हूं। जब सभी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों को अनुमति दी जा रही है तो इस पर रोक क्यों लगाई गई है। सभा के बाद उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ यमुना की आरती भी की।

सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा पर लगा प्रतिबंध हटाएं: बिधूड़ी

 

वहीं, यमुना तट व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा करने पर रोक से भाजपा नेताओं में नाराजगी है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि एक तरफ रामलीला और दुर्गापूजा के आयोजन का समय बढ़ाकर रात 12 बजे कर दिया गया है और दूसरी तरफ छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यह मनमाना और भेदभावपूर्ण फैसला है।

 

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर पूर्वांचल के लोगों का मुख्य त्योहार छठ पूजा पर से पाबंदी हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शराब की दुकानें, स्पा सेंटर, स्कूल, बाजार खुल गए हैं। मेट्रो व बस में सभी सीटों पर बैठकर सफर किया जा सकता है। धार्मिक स्थलों में प्रवेश की अनुमति दे दी गई है। सिर्फ छठ पूजा पर ही प्रतिबंध लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button