5 महीने में तीसरी बार मिले पीएम मोदी और ट्रंप, एशिया के लिए बताया बेस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान समिट में हिस्सा लेने के लिए मनीला में हैं. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई. दोनों नेता बैठक के दौरान कई मुद्दों पर बात करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से मुलाकात कर कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते काफी पुराने और मजबूत हैं. दोनों देश एशिया और मानवता के लिए साथ मिलकर काम करेंगे.
पिछले 5 महीने में दोनों नेताओं के बीच ये तीसरी मुलाकात है, इससे पहले दोनों नेता पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा और SCO समिट के दौरान मिले थे.
खेती करते आए नज़र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फिलीपींस के लॉस बनोस के इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा किया. आपको बता दें कि इसका एक सेंटर जल्द ही वाराणसी में खुलेगा. प्रधानमंत्री ने यहां पर एक फोटो प्रदर्शनी को भी देखा. जिसमें धान की खेती, वाराणसी में खुलने वाले सेंटर आदि के बारे में विस्तार से बताया गया था. पीएम ने इस दौरान IRRI में कार्यरत कई भारतीय विज्ञानिकों से भी बातचीत की.





