तीन महीने में छठी बार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हुई ट्रेन…
नई दिल्ली। लगातार हो रहे हादसों की वजह से रेल मंत्री सुरेश प्रभु की कुर्सी चली गई। इसके बावजूद रेल अधिकारियों व कर्मचारियों के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। इनकी जानलेवा लापरवाही की वजह से आए दिन कोई न कोई रेल दुर्घटनाग्रस्त हो रही है। अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि इन हादसों का एक बड़ा कारण रेल पटरियों में खामी है।

आए दिन ट्रेनें बेपटरी हो रही हैं
पटरियों का ढंग से रखरखाव नहीं होने के कारण आए दिन ट्रेनें बेपटरी हो रही हैं और यात्री अपनी जान हथेली पर रखकर यात्रा करने को मजबूर हैं। पिछले सप्ताह शिवाजी ब्रिज के समीप रांची राजधानी टे्रन के इंजन का बेपटरी होने के बाद ट्रैकों का मेंटनेंस कार्य शुरू किया गया। लेकिन इसी दौरान एक सप्ताह में टे्रनों का पटरी से उतरने की तीसरी घटना सामने आई हैं।
छह ट्रेनें बेपटरी हो चुकी हैं
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन व उसके नजदीक पिछले तीन महीने में छह ट्रेनें बेपटरी हो चुकी हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का सबसे वीआइपी रेलवे स्टेशन है। यहां से रोजाना लगभग दो दर्जन से ज्यादा राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी अतिमहत्वपूर्ण ट्रेनें रवाना होती हैं। इसे विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने की भी बात होती है। इसके लिए यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण रेल संरक्षा पर कोई ध्यान नहीं है।
इसे भी देखें:- अभी-अभी: पीएम मोदी ने महगाई को दिया जोरदार झटका, अब 32रुपए/लीटर सस्ता मिलेगा पेट्रोल
ढंग से न तो जांच होती है और न मरम्मत
पटरियों की सही ढंग से न तो जांच होती है और न मरम्मत। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस भी इसी लापरवाही का शिकार हो गई। यह स्थिति तब है जब इन दिनों संरक्षा अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत रेल पटरियों और प्लेटफॉर्म पर लाने से पहले यार्ड में ट्रेनों की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को फील्ड में जाकर नियमित निरीक्षण करने और किसी भी तरह की खामी को दुरुस्त करने को कहा गया है जिससे कि रेल हादसों को रोका जा सके।
तीन महीने के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटनाएं
– 29 जून को पलवल जाने वाली ईएमयू नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन से रवाना होने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
– छह अगस्त को गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर खड़ी होने से पहले पटरी से उतर गई थी।
-22 अगस्त को बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी होने से पहले एक तरफ झुक गई थी।
– सात सितंबर को शिवाजी ब्रिज के समीप रांची राजधानी एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा था।
– नौ सितंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया था।
– 14 सितंबर को जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली के प्लेटफार्म संख्या 15 पर बेपटरी हुई।





