Facebook पर सनसनीखेज खुलासा करने वाले के लिए, उठाएगा ये कदम

सोशल साइट फेसबुक (Facebook) ने फैसला किया है कि वह घृणा फैलाने वाले वक्तव्यों से जुड़े पोस्टों की निगरानी करेगा और इसे रोकने की दिशा में कदम उठाएगा। इन दिनों फेसबुक की इस बात को लेकर आलोचना हो रही है कि इसके करीब दो अरब मासिक उपयोगकर्ताओं को भेजे विज्ञापन उन तक नहीं पहुंच पाए हैं।

एक बहुत ही क्यूट वीडियो,जिसे आप देखेंगे बार बार – बस इसकी मत लगा लेना लत…
फेसबुक की ओर से बुधवार को कहा गया कि उसने एक साथ ही उसके साइट का उपयोग कर गलत तरह से विज्ञापनों से फर्जी तरीके से पैसा कमाने वाले और घृणा पोस्ट व सनसनीखेज शीर्षक वाले पोस्टों पर नियम बनाएगा। इस मामले में तत्काल प्रभाव से फेसबुक ने अपने निर्देश को साफ किया है कि उसके नेटवर्क पर पोस्ट डालकर पैसा कमाने के योग्य कौन होंगे और यहां किस तरह की सामग्री डाली जा सकती है।
ग्लोबल मार्केटिंग सॉल्यूशन के उपाध्यक्ष कैरोलीन इमर्सन ने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि मानक में विज्ञापन के प्रसारित होने की जगह का भी उल्लेख होगा।





