चारा घोटाला: अब लालू की छठी बेटी ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-पोल खोल…

चारा घोटाला के आरोप में जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव के बेटों को तो अक्सर अपने सुर्खियों में सुना व देखा ही होगा, लेकिन अब सात बेटियों में से एक अनुष्का यादव भी चर्चा में हैं। दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का राव भी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चिरंजीव राव की ‘पोल खोल यात्रा’ में साथ देने के लिए अब निकल पड़ी हैं। वहीं, अपने भाषणों में सीधे केंद्र सरकार की नीतियों पर नरेंद्र मोदी को घेर रही हैं।
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लालू प्रसाद यादव की छठी बेटी अनुष्का की शादी हरियाणा के कांग्रेस लीडर अजय सिंह के बेटे चिरंजीव राव के साथ हुई है। ‘पोल खोल पद यात्रा’ धारूहेड़ा पहुंची जहां कर्ण कुंज, नारायण विहार, आकेड़ा, घटाल व महेश्वरी में जनसभाओं का आयोजन भी किया गया। जनसभाओं को चिरंजीव राव के साथ ही उनकी पत्नी अनुष्का राव ने भी संबोधित किया।
अभिभाषण में राष्ट्रपति का बयान, एक साथ चुनावों पर देश में बने सहमति
इस मौके पर चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए, जिसमें काफी हद तक कामयाबी भी हासिल की, लेकिन वर्तमान सरकार ने देश को आगे ले जाने की बजाय पीछे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार को अब सत्ता पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
ग्रामीणों ने नागर के समक्ष अल्लीपुर से घरौड़ा तक की सड़क बनवाने, गांव की आबादी के ऊपर से 11 हजार हाईटेंशन की तारों को हटवाने की मांग प्रमुखता से रखी। वहीं गांव की सबसे बड़ी समस्या गांव अल्लीपुर घरौड़ा को दयालपुर तहसील से हटाकर तिगांव उपतहसील के साथ जुड़वाया जाए, जिससे कि लोगों को सरकारी कार्याें के लिए दूर-दराज न जाना पड़े। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाकर दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा।