Flipkart Big Billion Days Sale: 2,000 रुपये सस्ता मिलेगा रेडमी नोट 5 प्रो, ये हैं खासियतें

10 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल शुरू हो रही है और इस सेल में शाओमी के फैन को खुशखबरी मिलेगी। फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज सेल में शाओमी का शानदार कैमरे और प्रोसेसर वाला फोन रेडमी नोट 5 प्रो 2000 रुपये सस्ता में खरीदने का मौका मिलेगा।Flipkart Big Billion Days Sale: 2,000 रुपये सस्ता मिलेगा रेडमी नोट 5 प्रो, ये हैं खासियतें

ऐसे में छूट के बाद शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत 12,999 रह जाएगी। साथ ही एचडीएफसी के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर की जानकारी रेडमी इंडिया ने ट्वीट करके दी है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 5 प्रो की बात करें तो इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है। रेडमी नोट 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।

वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे। यह फोन 4 जीबी व 6 जीबी रैम वेरियंट में उपलब्ध है।

Back to top button