कमानी टूटने से ब्यास जा रही बस कार से टकराकर पलटी, 40 श्रद्धालु जख्मी
कपूरथला.जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव रमीदी के पास शनिवार सुबह डेरा ब्यास जा रही बस का कमानी पट्टा टूटने से बस अमृतसर से जालंधर जा रही सेंटरों कार से टकराने के बाद पलट गई। घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन बस में सवार करीब 35-40 श्रद्धालुआें और कार चालक को मामूली चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही ढिलवां और सुभानपुर की 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

एंबुलेंस में तैनात ईएमटी गुरविंदर, साजन, चालक सुरिंदर सिंह और जतिंदर ने जख्मियों को मौके पर ही फर्स्ट एड दी। इसके बाद डेरे से दूसरी बस मंगवा कर श्रद्धालुओं को डेरा ब्यास भेजा गया। सूचना मिलते ही थाना सुभानपुर पुलिस पहुंची। कार और बस चालक ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की और आपस में राजीनामा कर चले गए।
अभी-अभी: आधार कार्ड को लेकर आई सबसे बड़ी खबर, अगर आधार से नही…!
शनिवार सुबह डेरा ब्यास की बस नंबर पीबी-65 एएच 1336 गांवों से श्रद्धालुओं को लेकर डेरे जा रही थी। बस में करीब 35-40 श्रद्धालु सवार थे। जब बस जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव रमीदी के समीप पहुंची तो अचानक उसका कमानी पट्टा टूट गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ने से अमृतसर से जालंधर जा रही सेंटरों कार नं. जेके 08 सी 9229 के साथ टकराने के बाद पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर ढिलवां और सुभानपुर की 108 नंबर एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
दोनों पक्षों में राजीनामा, नहीं हुई कार्रवाई
थानासुभानपुर के एएसआई सुखदेव सिंह ने कहा कि शनिवार सुबह डेरे की बस और कार के बीच हुई टक्कर की सूचना उन्हें फोन पर मिलते ही वो तुरंत पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां 108 एंबुलैंस कर्मचारी जख्मियों को फर्स्ट एड दे रहे थे। हालांकि श्रद्धालुओं और बस चालक को हादसे में कोई गहरी चोट नहीं आई थी। श्रद्धालुओं को हलकी-फुलती खरोच आई हुई थी। उन्होंने घटना सबंधी कार और बस चालक से पूछताछ भी की। दोनों ने कोई पुलिस कार्रवाई करते हुए आपस में राजीनामा कर लिया।





