गर्लफ्रेंड के इशारे पर किए पांच कत्ल, Online ऑर्डर कर मंगवाया था खास चाकू

अलवर. यहां 02 अक्टूबर की रात एक परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के प्यार में पड़कर उसके पति और उसके बेटों को खत्म करने वारदात से कुछ दिन पहले ही एक चाकू ऑनलाइन खरीदा था। उसने दूसरा चाकू अलवर से ही खरीदा था। दरअसल महिला के अफेयर के बारे में उसके पति और बड़े बेटे काे भनक लग गई थी। 
गर्लफ्रेंड के इशारे पर किए पांच कत्ल, Online ऑर्डर कर मंगवाया था खास चाकू

कोई जिंदा न बच जाए इसलिए ऑर्डर किया खास चाकू…

– 2 अक्टूबर की रात हनुमान प्रसाद जाट ने भाड़े के कातिल कपिल धोबी दीपक उर्फ बगुला धोबी की मदद से शिवाजी पार्क में संतोष के पति बनवारी लाल शर्मा, उसके 3 बेटों मोहित, हैप्पी, अज्जू समेत भतीजे निक्की की चाकुओं से रेतकर हत्या कर दी गई थी।
– पुलिस के मुताबिक, हनुमान के उदयपुर में आजाद नगर कच्ची बस्ती स्थित कमरे की तलाशी में ऑनलाइन शॉपिंग से खरीदे गए चाकू का बिल मिला है। इसी चाकू से उसने भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका संतोष के पति उसके बच्चों समेत भतीजे को मौत के घाट उतारा था।
– मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि आरोपियों ने मर्डर की फुल प्रूफ प्लानिंग की थी। पांचों में से कोई जिंदा न बच जाए, इस​के लिए आरोपियों ने शॉपिंग वेबसाइट से स्पेशल क्वालिटी का चाकू आर्डर कर मंगवाया गया। चाकू से इतना जाेर से वार किया गया कि पांचों की गले की नस तक कट गई थी। ये बात पांचों के पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में सामने आई है।
– पुलिस ने हनुमान के कमरे से जब्त खून के छींटे लगी टी-शर्ट, पैंट, जूते, मोबाइल आदि सामान जब्त किया है और बुधवार देर शाम को हनुमान को उदयपुर से तलाशी के बाद अलवर लेकर लिए रवाना हो गई।

पति और बड़े बेटे को लग गई थी अफेयर की भनक

शादीशुदा और 3 बेटों की मां संतोष का हनुमान प्रसाद जाट से अफेयर चल रहा है। हनुमान उदयपुर से बीपीएड कर रहा है। संतोष ताइक्वांडो सिखाती है। दोनों की ढाई साल पहले दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती नाजायज रिश्तों में बदल गई। इस अफेयर की भनक संतोष के पति और बड़े बेटे को लग गई थी।

नींद से जाग गया था बड़ा बेटा

– आरोपी महिला ने वारदात की रात घरवालों के खाने के रायते में नींद की गोलियां पीसकर मिलाई थी। एक बेटे की जान सिर्फ इसलिए बच गई क्योंकि तबीयत खराब होने की वजह से उसने खाना नहीं खाया था।
– जब सब लोग खाना खा रहे थे इसी बीच महिला छत पर गई और अपने प्रेमी को इशारा करके वापस आ गई थी। नींद की गोलिया प्रेमी हनुमान ने ही प्रेमिका संतोष को दी थी। रात 10 बजे हनुमान गली में आया। छत पर खड़ी संतोष से उसकी इशारों में बात हुई। इसके बाद वह चला गया।

इसे भी देखें:- इस दिवाली CM योगी राज्य कर्मचारियों को देने वाले हैं ये बड़ा तोहफा, मिलेगा…

– रात करीब एक बजे हनुमान प्रसाद, कपिल दीपक आए। संतोष छत पर ही खड़ी इंतजार कर रही थी। उसने दरवाजा खोल दिया। हनुमान ने कमरे में घुसते ही बनवारीलाल का गला काट दिया। बड़े बेटे मोहित ने खाना नहीं खाया था इस कारण वह जग गया। मोहित उठता इससे पहले ही हनुमान ने उसके गले पर चाकू से बार दिया।
– इसके बाद प्रेमी तो बाहर गया, लेकिन दीपक कपिल ने कमरे की फर्श पर सो रहे हैप्पी, अज्जू और निक्की की गला काट कर हत्या कर दी। मकान में कहीं भी फिंगर प्रिंट न मिल सकें, इसके लिए आरोपियों ने दस्ताने खरीदे। साथ ही पूरी घटना के दौरान उन्होंने मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं किया।

Back to top button