मछुआरे ने काटा शार्क का पेट अचानक निकला कुछ ऐसा जिसे देख, सभी हो गए पागल…

अक्सर हमारे सामने ऐसे जीव आ जाते हैं जिन्हें पहले कभी नहीं देखा होता हैं और ये हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा हैं इंडोनेशिया से जहां एक ऐसा जीवन देखने को मिला जिसने पूरी दुनिया को हैरानी में डाल दिया क्योंकि यहां एक मछुआरे ने इंसानी चेहरे वाली एक म्यूटेंट शार्क को पकड़ा है। इंसानी चेहरे वाली इस मछली को देखकर लोग दहशत में आ गए हैं। 48 साल के मछुआरे अब्दुल्लाह नुरेन के जाल में एक बड़ी शार्क मछली फंस गई। जब उन्होंने शार्क मछली को काटा, तो उसके अंदर तीन बच्चे पल रहे थे। इन तीन बच्चों में से दो की शक्ल तो सामान्य थी, लेकिन एक बच्चा इंसान की तरह नजर आ रहा था।

शार्क के इस अनोखे बच्चे की आंखें गोल और बड़ी थीं। वहीं विशेषज्ञ इसे म्यूटेशन का मामला बता रहे हैं। इस अनोखे बच्चे को अब्दुल्लाह नुरेन ने बेचने से इनकार करते हुए घर में ही पालना शुरू दिया है। इस बच्चे को देखने के लिए रोजाना लोगों की भीड़ लग रही है। अब्दुल्लाह नुरेन ने बताया कि पड़ोसी सहित बहुत से ऐसे लोग हैं, जो इस शार्क के बच्चे को खरीदना चाहते हैं। लेकिन, मैंने सभी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इस शार्क को देखने के लिए मेरे घर पर भारी भीड़ उमड़ रही है। मैं इस शार्क को बेचने के बजाए संरक्षित करूंगा। मुझे लगता है कि इससे मेरी किस्मत बदल जाएगी।

बता दें कि इससे पहले भी इंडोनेशिया के तटीय इलाके में ऐसी अनोखी मछलियां मिल चुकी हैं। पिछले साल अक्टूबर में ही इंडोनेशियाई मछुआरे को शार्क मछली मिली थी, जिसकी एक ही आंख थी। हालांकि, इस बात का अभी तक नहीं पता चल पाया है कि इस इलाके में ऐसी मछलियां क्यों मिल रही है।

Back to top button