पहली बार हज आपात सेवा में शामिल हुई सऊदी महिलाएं

सऊदी अरब में इसी सप्ताह शुरू होने जा रही सालाना हज यात्रा की आपात सेवा में पहली बार महिलाओं को भी शामिल किया गया है। कंप्यूटर के सामने सात महिलाएं मक्का से आने वाले कॉल पर ध्यान देंगी।हज आपात सेवा में

सभी महिलाएं पर्दे में रहेंगी। उनका चेहरा काला नकाब से ढका रहेगा। सऊदी अरब में पारंपरिक रूप से घरों में कैद रहने वाली महिलाओं को शिक्षा और रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़े: डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी से नाराज पाकिस्तान ने उठाया ये बड़ा कदम…

कामगारों में आधी आबादी की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें शिक्षा और रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। आपात सेवा में शामिल महिलाएं फोन करने वाले की स्थिति की जांच करेंगी।

लोग आग, अपराध, बीमार होने या यातायात दुर्घटना की स्थिति में मदद का आग्रह कर सकते हैं।

अंग्रेजी बोलने में सक्षम महिलाओं को इस काम पर लिए जाने से पहले प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे कमरे में एक दर्जन पुरुष भी यही जवाबदेही निभाएंगे।

Back to top button