Fire-Boltt ने पहली AI-पॉवर्ड ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टफोन को भारत में किया लॉन्च

नई दिल्ली, Fire-Boltt ने पहली AI-पॉवर्ड ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। Fire Boltt स्मार्टवॉच को इंट्रोडक्टरी प्राइस पर 4,499 पर खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टवॉच को बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लिस्ट किया गया है। Fire-Boltt AI स्मार्टवॉच में प्री-लोडेड फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। Fire Boltt स्मार्टवॉच तीन अलग कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू और पिंक में आएगी। Fire boltt की AI पॉवर्ड स्मार्टवॉच में वॉइस असिस्टेंस फीचर्स जैसे Google और Siri का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इस ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच में एक क्विक डॉयल पैड, व्यू कॉल हिस्ट्री और सेव कॉन्टैक्ट जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

Fire-Boltt स्मार्टवॉच में एक इन-बिल्ट माइक और स्पीकर्स का सपोर्ट मिलेगा। इसमें कई कमाल के फीचर्स जैसे अलार्म, टाइमर, वेदर अपडेट, रिमाइंडर, मेन्स्ट्रूरेस के साथ ही हेल्थ रिलेटेड मॉनिटर और हर्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और ब्लड प्रेशर का सपोर्ट मिलेगा। Fire-Boltt AI स्मार्टवॉच में इंडस्ट्री लीडिंग 1.7 एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टवॉच में एक 240×280 पिक्सल सपोर्ट दिया गया। स्मार्टवॉच में 10 इन-बिल्ट सपोर्ट मोड और एक स्ट्रेस मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टवॉच IP67 सर्टिफिकेशन्स के साथ आएगा। इमसें स्पोर्ट एक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टवॉच में पावरफुल बैटरी के साथ सिंगल चार्जिंग में 10 दिनों की लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी।

Fire Boltt बना भारत का सबसे तेज ग्रोथ वाला स्मार्टवॉच ब्रांड 

Counterpoint की लेटेस्ट रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक Fire-Boltt स्मार्टवॉच ब्रांड भारत का सबसे तेज गति से बढ़ने वाला स्मार्टफोन ब्रांड बनकर उभर है। Fire-Boltt ब्रांड को पिछली तिमाही के मुकाबले 394 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गयी है। साथ ही Fire Boltt स्मार्टवॉच ब्रांड का कुल मार्केट शेयर करीब 17% रहा है।

 

Back to top button