राजस्थान: फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक

कोटा।कोटा से करीब 20 किमी दूर कैथून से आगे कुराड़ी गांव स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी फैल गई कि शुक्रवार दोपहर तक उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। कोटा से गई नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम के मुताबिक, फैक्ट्री में भरे सैकड़ों टन भूसे ने भी आग पकड़ ली, जिसे बुझाने में दिक्कत रही है। इसे पूरी तरह कंट्रोल करने में 2 से 3 दिन लगने का अनुमान है। फैक्ट्री मालिक ने इस आग से 2.5 से 3 करोड़ रुपए के नुकसान की बात कही है।राजस्थान: फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक
– हाड़ौती बॉयोटेक प्रा. लि. के नाम से संचालित इस फैक्ट्री में भूसे से बाॅयोकान बनते हैं और प्लास्टिक को रिसाइकिल करके दाना बनाया जाता है। रात करीब साढ़े 11 बजे यह आग लगी। वहां मौजूद चौकीदारों ने जैसे ही लपटें धुआं देखा तो कोटा में रहने वाले फैक्ट्री मालिक शंकर लाल मित्तल को सूचना दी।
– मित्तल ने दमकल को खबर की और खुद वहां के लिए रवाना हो गए। नगर निगम के सहायक फायर ऑफिसर अमजद खान ने बताया कि रात करीब सवा 12 बजे हमें सूचना मिली तो 3 दमकल हमारी, 1 दमकल सिविल डिफेंस और 1 दमकल सीएफसीएल गढ़ेपान से मौके पर पहुंची।
– वहां पहुंचे तो पूरी फैक्ट्री में लपटें धुआं उठ रहा था। पूरी रात पानी फेंकने के बाद लपटों को शांत कर पाए, लेकिन भूसे में अंदर तक आग पहुंच जाने से वह रह-रहकर फिर भभक रही है। इसलिए अब लैडर जेसीबी से भूसा हटवा रहे हैं और पानी फेंक रहे हैं। इसी तरह पानी फेंकने में अवरोध पैदा कर रहे टीनशेड भी हटवाए गए हैं।
– आग कंट्रोल में तो है, लेकिन पूरी तरह कंट्रोल करने में इसमें दो से तीन दिन लग सकते हैं। यह फैक्ट्री करीब 6 हैक्टेयर में फैली हुई है, जिसमें बड़ी मात्रा में भूसा प्लास्टिक भरा था।

केबल जली और भूसे ने पकड़ ली आग

– मौके पर पहुंचे फैक्ट्री मालिक अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आग लगने की वजह एक केबल जलना है। टीनशेड में लगी केबल में किसी कारण से आग लगी, वह जलती रही और उसकी चिंगारियां नीचे कच्चे माल में गिरती रही।
– धुआं उठा और फिर लपटें दिखी तो वहां मौजूद चौकीदार हरकत में आए। उन्होंने अपना सामान बाहर निकाला और सूचना दी। फैक्ट्री मालिक ने यह भी बताया कि पहले केबल जमीन में थी, लेकिन तब भी बार-बार दिक्कत रही थी, इसलिए केबल निकलवाकर शेड में लगवाई थी।
Back to top button