‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ योजना के तहत वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

देहरादूनः उत्तराखंड के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ‘बिल लाओ-ईनाम पाओ’ योजना के तहत मंगलवार को माह अक्टूबर और नवंबर के विजेताओं को स्मार्ट फ़ोन, स्मार्ट वॉच, एयर बड्स वितरित किए।

इस दौरान विजेताओं ने योजना के लिए सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की। राज्य कर विभाग के ऋषिकेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे इसीलिए इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं रखा गया है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूर्ण की जाती है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 01 सितम्बर, 2022 से 01 जनवरी, 2024 तक कुल 66,857 उपभोक्ता पंजीकृत हुए हैं, जिनके द्वारा 3,89,112 बिल अपलोड किए गए हैं तथा जिनका कुल मूल्य लगभग 180 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना को लेकर जनता में असीम उत्साह है एवं उनके द्वारा अधिकाधिक बिलों को अपलोड किया गया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि योजना की लोकप्रियता को देखते हुए योजना के अंतर्गत मासिक पुरस्कार दिए जाने की अवधि को दिनांक 30 नवम्बर, 2023 से बढ़ाकर दिनांक 31 मार्च, 2024 तक किया गया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 2022-23 (माह दिसम्बर तक) रु. 5596 करोड़ राजस्व की तुलना में संगत वर्ष 2023-24 (माह दिसम्बर तक) में रु. 6122 करोड़ राजस्व प्राप्त किया गया है, जो कि लगभग 09% अधिक है। माह दिसम्बर, 2022 में प्राप्त राजस्व रु. 573 करोड़ की तुलना में माह दिसम्बर, 2023 में प्राप्त राजस्व रु. 684 करोड़ है, जो कि लगभग 19% अधिक है। वर्ष 2023-24 के लिए राज्य कर विभाग हेतु बजटीय राजस्व लक्ष्य 8787 करोड़ रुपए रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में माह दिसम्बर, 2023 तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य रु0 6434 करोड़ के सापेक्ष 6122 करोड़ रुपए की प्राप्ति कर ली गई है, जो कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य का 95.15 प्रतिशत है। कार्यक्रम संचालन आरजे काव्या ने किया।

इस अवसर पर, अपर आयुक्त आईएस बृजवाल, अपर आयुक्त अनिल सिंह, अपर आयुक्त पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त संजीव सोलंकी, संयुक्त आयुक्त एसएस तिरुवा, उपयुक्त राज्य कर जगदीश सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, प्रतीक कालिया, दिनेश पयाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, कृष्ण कुमार सिंघल, जितेंद्र अग्रवाल, बृजेश शर्मा, अम्बरीष गर्ग, शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, राजेश दिवाकर, राजू नरसिम्हा, राधे जाटव, दिव्या बेलवाल, भगवान सिंह मेहर, दिनेश सती, नितिन सकसेना, शम्भू पासवान, चंदू यादव, माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, दीपक बिष्ट, सौरभ गर्ग, रूपेश गुप्ता, अखिलेश मित्तल, मोनिका गर्ग, जगावर सिंह, अभिनब पाल, अनिता तिवाड़ी, राजेश्वरी, अरुण जुगलान, अरुण बडोनी, गुड्डी कालूड़ा, निवेदिता सरकार, सुधा असवाल, रीता गुप्ता, हिमानी कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Back to top button