15वें वित्त आयोग अध्यक्ष से वित्त मंत्री पंत ने की भेंट

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने शनिवार को 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें राज्य का मेमोरंडम सौंपा। उन्होंने 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों से राज्य को हुए नुकसान के बारे में चर्चा में कहा कि इससे राज्य के विकासात्मक कार्य बाधित हुए। वित्त मंत्री प्रकाश पंत और वित्त सचिव अमित नेगी ने आयोग अध्यक्ष एनके सिंह को राज्य की आर्थिकी के बारे में विस्तार से बताया।15वें वित्त आयोग अध्यक्ष से वित्त मंत्री पंत ने की भेंट

इस वजह से राज्य को कमजोर आर्थिक ढांचे, कमजोर राजकोषीय आधार, वित्तीय संसाधनों की कमी, निवेश में कमी, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं, प्राकृतिक आपदाएं, अधिक वन क्षेत्र, जनसंख्या पलायन जैसी चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं पर्यावरणीय प्रतिबंधों के चलते ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं का का कार्य बीच में ही रोक दिया गया। पर्यटन में समुचित विकास नहीं हो पाया। वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का विशेष दर्जा राज्य बनाए रखने की आवश्यकता है।

संक्रमण सूत्र निर्धारित करते समय छोटे व पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक स्थितियों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पूरे देश को बहुमूल्य पर्यावरणीय सेवा उपलब्ध कराता है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 50 फीसद किए जाने और प्रति व्यक्ति आय, ऋण जमा अनुपात, कुल क्षेत्र में पहाड़ी क्षेत्र के अनुपात को संकेतक के रूप में सम्मिलित करने का सुझाव दिया गया।

Back to top button