Film Review 2.0 : पक्षीराज के ट्विस्ट ने डाली मूवी में जान, रजनीकांत और विजुअल ट्रीट है बेमिसाल

Film Review : पक्षीराज के ट्विस्ट ने डाली मूवी में जान, रजनीकांत और विजुअल ट्रीट है बेमिसाल…..
फिल्म : 2.0
डायरेक्टर: एस शंकर
स्टार कास्ट: रजनीकांत (वैज्ञानिक वसीकरण),( चिट्टी), अक्षय कुमार (पक्षीराज), एमी जैक्सन (नीला के रोल में), आदिल हुसैन (गृहमंत्री एस विजय कुमार के रोल में) और अन्य
अवधि: 2 घंटा 28 मिनट
रेटिंग: 2.5 स्टार
फिल्म की कहानी…
साइंस फिक्शन, एक्शन मूवी 2.0 की कहानी की शुरुआत अच्छी है। अगर हम बात करें फिल्म के फोकस पॉइंट के बारे में तो यह टेक्नालजी पर बेस्द है। कहानी की शुरुआत तब होती है जब कोई पावर लोगों के मोबाइल को अपनी तरफ खींचकर लापता कर देती है, जिससे कई लोगों के मोबाइल गाब हो जाते हैं। वैज्ञानिक वसीकरण का रोल निभा रहे रजनीकांत को भी इसका पता नहीं चल पाता। गृहमंत्री एस विजय कुमार का रोल निभा रहे आदिल हुसैन इसके लिए वसीकरण की मदद लेते हैं, जो उस शक्ति के बारे में पता करने की कोशिश करता है।
इसी बीच नीला का रोल निभा रहीं एमी जैकसन और चिट्टी का भी रोल निभा रहे रजनीकांत की दमदार एंट्री होती है। जब तक कहानी में ट्विस्ट ना आए तब तक मज़ा नहीं आता है। ट्विस्ट के साथ तब आता है जब पक्षीराज का रोल निभा रहे अक्षय कुमार की मौजूदगी दर्ज होती है। आगे की कहानी काफी दिलचस्प है, तो आगे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
मजबूत तथ्य…
अगर बात करें फिल्म के मजबूत तथ्यों की तो फिल्म तकनीकी रूप से काफी स्ट्रॉन्ग है। फिल्म में वीएफएक्स, लोकेशन काफी बेहतर है। विजुअल ट्रीट भी कमाल का है। अगर बात करें अक्षय कुमार के लुक की तो वह काफी दमदार लग रहा है। रजनीकांत का काम वैज्ञानिक और रोबोट के रूप में बढ़िया है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर, साउंड डिजाइन बेहतरीन है, इसके साथ ही रेसुल पोकुट्टी भी काफी अच्छे हैं।
कमजोर तथ्य…
अगर हम बात करें फिल्म की कमजोर कड़ी का तो इसका स्क्रीनप्ले है, जिसे दुरुस्त करना बहुत जरूरी था। फिल्म की कहानी थोड़ी ढीली हैं। एडिटिंग और भी अच्छी हो सकती थी।
ये भी जानें….
फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने बताया कि फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही पहला रिकॉर्ड बना लिया। फिल्म ‘2.0’ की एडवांस बुकिंग के दौरान 1.2 मिलियन टिकिट बेच डाले। बता दें कि करीबन 600 करोड़ के बजट में बनी 2.0 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मूवी का फर्स्ट डे कलेक्शन 50 करोड़ होने का अनुमान है।





