आंकडा़: नोटबंदी के बाद आरबीआई के पास आए 1000 रुपये के इतने फीसदी नोट

बीते वर्ष हुई नोटबंदी के बाद आरबीआई या सरकार ने 500 या 1000 रुपये के कितने नोट वापस आए, इसकी जानकारी नहीं दी थी। लेकिन अब आरबीआई ने वेबसाइट पर इससे संबंधित एक आंकडा़ जारी किया है। इसके अनुसार, 99 फीसदी एक हजार रुपये के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं।

Figures: so many notes of 1000 rupees coming to the RBI after the notebook

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, मार्च 2017 के अंत तक कुल 8925 करोड़ रुपये के हजार के नोट सर्कुलेशन में थे। अब ये नोट रिजर्व बैंक से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें:  हुआ साल के सबसे बड़े आतंकी हमले में 8 जवान शहीद, 18 घंटे चले एनकाउंटर में…

इस साल 3 फरवरी को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में बयान दिया था कि 8 नवंबर तक 6.86 करोड़ रुपये से अधिक के 1000 के नोट सर्कुलेशन में थे। वहीं, इस साल मार्च तक सर्कुलेशन वाल हजार के नोट कुल नोटों का 1.3 फीसदी थे। 

इन आंकाड़ों के मुताबिक, 98.7 फीसदी 1000 रुपये के नोट आरबीआई में वापस आ गए। महज 1.3% के नोट वापस नहीं आ सके हैं। हालांकि, इस बारे में आरबीआई ने आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Back to top button