गुणों की खान हैं अंजीर, फायदे जानकर आप भी रह जाएगे हैरान

अंजीर नाशपाती के आकर होता है साथ ही बहुत ही स्वादिष्ट और रसीला होता है। अंजीर सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

यह फल दिखने में हल्का पीला, गहरा बैंगनी होता है। इसके स्वास्थ्य के लिए ढेरो फायदे है। इसके फल को सुखाकर सूखे मेवे के रूप में भी उपयोग में लिया जाता है। साथ ही इसका उपयोग दूध या पानी के साथ करने से सेहत पर काफी अच्छा असर पड़ता है। आज हम आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में बतायेंगे। तो आइये जानते है इस बारे में….

1. जिन लोगो को बवासीर की समस्या रहती है उन्हें सुबह सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करना चाहिए। अंजीर को रात को भिगोकर रखे और सुबह उठते ही इसका सेवन करने से कुछ दिन में बच्सिर की समस्या से निजात मिलेगी।
2. अंजीर में भरपूर मात्रा में केल्शियम पाया जाता है। इसका रोजाना सेवन करने से हड्डिया मजबूत बनती है।
3. यौन शक्ति को बढाने के लिए अंजीर को दूध के साथ लेने से अधिक लाभ होता हैं।शरीर हष्ट पुष्ट रहता है और यौन शक्ति बढती है।
4. अंजीर ताज़ा भी मिल जाये या फिर सुखा भी मिले तो सेवन करना चाहिए इससे शरीर की दुर्बलता दूर होती है और साथ ही शरीर को ताकत भी मिलती है।
5. गर्भावस्था के दौरान महिलाओ को अंजीर का सेवन करना चाहिए क्यूंकि इससे उनके शरीर में आयरन की कमी नही होती है। साथ ही शरीर का तापमान भी सही रहता है।

Back to top button