यूनाइटेड किंगडम की पांचवी सबसे बड़ी मोनार्क एयरलाइन दिवालिया होने से हुई बंद

यूनाइटेड किंगडम की पांचवा सबसे बड़ी मोनार्क एयरलाइन सोमवार को बंद हो गई। इसके पीछे एयरलाइन के दिवालिया होने की वजह बताई जा रही है। इसके कारण कंपनी ने भविष्य की अपनी लाखों की संख्या में हुई बुकिंग को रद्द कर दिया।
इस एयरलाइन कंपनी में लगभग 2500 कर्मचारी कार्य करते थे। मोनार्क के चीफ एग्जीक्यूटिव ने कहा कि मैं माफी मांगता हूं, क्योंकि हमारी वजह से हजारों यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ा। यह हमारी हार है, मैं इस समस्या के लिए वास्तव में माफी मांगता हूं।
इसे भी पढ़े: अमेरिका के लास वेगास में लगातार 22 हजार लोगों पर 15-20 मिनट तक बरसाई गोलियां
ब्रिटिश सरकार ने सिविल एविएशन अथॉरिटी से 30 से ज्यादा एयरक्रॉफ्ट तैनात करने के लिए कहा है जिससे फंसे हुए 1 लाख 10 हजार कस्टमर्स को वापस लाया जा सके।
मोनार्क के खत्म होने से विश्व की कई बड़ी कंपनियों के लिए समस्या पैदा होगी,क्योंकि उन्होंने मोनार्क में मुनाफे के लिए पैसा लगाया था।





