पिता की एक लापरवाही से चली गई 2 बच्चो की जान

दिल्ली में पिता की लापरवाही का एक ऐसा मामला समाने आया है, जिसे सुनकर आपकी भी रूह काँप जाएगी. यहाँ एक पिता ने अनजाने में अपने बेटे और भांजे को कैब में काफी देर तक बंद कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. फ़िलहाल पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है.
बताया जा रहा है कि, कैब चालक घर के बाहर कैब खड़ी करके ऊपर चला गया था, उसके जाते ही पीछे से उसका 4 साल का बेटा और 6 साल का भानजा खेलने के लिए कैब में बैठ गए. तभी ऊपर जाकर पिता को ध्यान आया कि उसने कार को लॉक नहीं किया. इसलिए उसने रिमोट से कार को लॉक कर दिया. देर तक कैब में बंद रहने से बच्चों की मौत हो गई. इस मुद्दे पर डीसीपी आउटर ने एक न्यूज़ पेपर को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि, जांच में बच्चों की मौत दम घुटने से हुई है.
इसे भी पढ़े: नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवकों ने बलात्कार कर वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल
यह घटना दिल्ली के रणहौला एरिया में बीते शाम की है, पुलिस ने पहले इस मामले में बच्चों के परिवार वालों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया था. बच्चों की बड़े पैमाने पर तलाश की जा रही थी लेकिन किसी ने कैब नहीं चैक की. अब पुलिस ने कैब को सीएफएसएल के पास जांच के लिए भेज दिया है.





