बाप-बेटे ने पहले तो युवती को घर में बंधक किया रेप फिर अगले दिन वीडियो किया वायरल

इस बाप-बेटे ने पहले तो युवती को घर में बंधक बनाते हुए अपनी हवस का शिकार बनाया। इतने में भी जब मन नहीं भरा तो वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया…Father-son first raped young woman in the house
हैवानियत की वारदात यूपी के पीलीभीत के माधोदांडा से आई है। 27 सितंबर की रात 16 वर्षीय नाबालिग युवती को आरोपी अरविंद बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। इसके बाद घर में अपने पिता अनिकेत की मदद से न सिर्फ युवती का रेप किया बल्कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया।

इसे भी पढ़े: दशहरे का मेला देखने आई युवती के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप

रेप का वीडियो किया वायरल

आरोप है कि रेप के अगले ही दिन वीडियो वायरल कर दिया गया। पूरे गांव भर में ये वीडियो जल्द ही फैल गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पिता तक ये वीडियो कहीं से पहुंचा।
 
लड़की के पिता ने इसको देख शिकायत पुलिस से दर्ज करवाई। अब पुलिस पिता की शिकायत के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ बंधक बनाकर रेप, पॉक्सो एक्ट, वीडियो वायरल करने के धाराओं में केस दर्ज किया।
Back to top button