पिता सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर के लिए बजाया गिटार…

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर चुकी हैं। इसके बाद वह से लगातार फोटोज शेयर कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में बेटे तैमूर के साथ अपनी फोटो पोस्ट की थी, जिसे उनके फैन्स ने खूब पसंद किया। अब करीना ने पति सैफ अली खान की तस्वीर शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में सैफ बेटे तैमूर के साथ दिख रहे हैं।

सैफ गिटार बजाते दिख रहे हैं। वहीं, तैमूर पिता की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। करीना भी फोटो में है, लेकिन दूसरे कामों में व्यस्त दिख रही हैं। करीना ने फोटो पोस्ट करते लिखा, ‘मेरा प्यार, हमेशा अपनी धुन बजाते हैं।’ सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल है। करीना और सैफ के फैन्स फोटो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि करीना के इंस्टाग्राम पर आते ही उनके 5 मिलियन फॉलोअर हो गए हैं। उन्होंने तैमूर के साथ अपनी फोटो साझा की थी। करीना ने इंस्टाग्राम के प्रोफाइल पिक्चर पर अपने बचपन की फोटो लगाई है। एक इंटरव्यू में करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर आने के बारे में बात भी कही थी। अब वह सोशल मीडिया पर डेब्यू कर चुकी हैं।

करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल रिलीज हुई फिल्म गुड न्यूज में नजर आई थी। उन्होंने फिल्म में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन  शेयर किया था। फिल्म को काफी पसंद किया गया और इसके शानदार बिजनेस किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। अब करीना जल्द ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी।

Back to top button