क्या आपने कभी देखी है कुत्ते की एक्टिंग, इस कुत्ते की एक्टिंग देख हो जायेंगे दीवाने: विडियो

आमतौर पर कोई भी फिल्म नायक या नायिका को केंद्र में रखकर बनाई जाती है। लेकिन कुछ फिल्मों में जानवर भी अहम भूमिका निभाते हैं। ‘हाथी मेरे साथी’ जैसी फिल्म में मूक जानवर फिल्म के हीरो को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगाकर दर्शकों को रुला देते हैं। तो ’एंटरटेनमेंट’ जैसी फिल्म में इनकी शरारत आपको हंस-हंसकर लोट-पोट होने के लिए मजबूर कर देती है।क्या आपने कभी देखी है कुत्ते की एक्टिंग, इस कुत्ते की एक्टिंग देख हो जायेंगे दीवाने: विडियोक्या आपने कभी देखी है कुत्ते की एक्टिंग, इस कुत्ते की एक्टिंग देख हो जायेंगे दीवाने: विडियो

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक प्यारे से कुत्ते की वीडियो छाई हुई है। यह किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि असल ज़िन्दगी में शूट किया गया वीडियो है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने सभी को अपना पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर कर दिया है। इस कुत्ते की एक्टिंग ने सभी को अपना फैन बना लिया।  वायरल वीडियो में कुत्ता मरने की एक्टिंग करते नजर आ रहा है।

वीडियो के बारे में एक और खास बात यह है कि इसे भारतीय टीम के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इतना ही नहीं, फैंस ने भी इस वीडियो को ताबड़तोड़ शेयर किया है। भज्जी के इस वायरल वीडियो को 15 घंटे के अंदर ही 90 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए थे और अब तक इस पर 2 लाख 60 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।  वीडियो के साथ भज्जी ने ‘मिस्टर टैलेंट’ कैप्शन लिखा है।

क्या है वीडियो में?

भज्जी द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में एक व्यक्ति उंगली से गोली मारने की एक्टिंग करते नजर आता है। व्यक्ति के गोली चलाने के तुरंत बाद ही कुत्ता किसी हीरो की तरह नीचे गिरता है और एक्टिंग करता है जैसे वो मर गया हो। वो व्यक्ति फिर गोली मारता है और हमारा एक्टर कुत्ता तड़पने लगता है। कुत्ते की इस प्यारी एक्टिंग को देखकर सभी इसके दीवाने हो गए हैं। चलिए आप भी यह क्यूट और फनी वीडियो और कुत्ते की एक्टिंग देख लीजिए।

https://www.instagram.com/p/BjrykadlTtF/?utm_source=ig_embed

भज्जी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले प्लेयर्स में से हैं और अक्सर ही वायरल वीडियोज शेयर करते नजर आते हैं। हालांकि उनका यह कॉमेडियन कुत्ते वाला वीडियो कुछ ज्यादा ही वायरल हो रहा है।

https://instagram.com/p/BkFHCQbFtS6/?utm_source=ig_embed

भज्जी की प्रोफाइल देखने पर पता चला है कि वो सिर्फ फनी नहीं बल्कि इमोशनल व जागरूक करते वीडियोज भी शेयर करते हैं। फैंस के बीच उनके शेयर किए गए वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं। उनके द्वारा शेयर की गई इस इमोशनल वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ‘डॉग लवर्स’ की आँखों में आंसू भी आ सकते हैं। आपको इस कुत्ते की एक्टिंग पसंद आई हो तो इस स्टोरी को शेयर करना भूलिएगा नहीं।

Back to top button