सोना की गिरावट पर लगा ब्रेक, अब फिर 250 रुपए चढ़ा भाव

नई दिल्ली।लगातार गिरावट के बाद शनिवार को सोना की कीमतों में तेजी देखने को मिली। दिल्ली बुलियन मार्केट में सोना के भाव 250 रुपए चढ़कर 30,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। सोना के भाव में इस तेजी की वजह वैश्विक रुझानों में तेजी के अलावा डोमेस्टिक मार्केट में ज्वेलर्स के बीच बढ़ी डिमांड हैं। 
हालांकि चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और क्वाइन मेकर्स के बीच डिमांड में सुस्ती के कारण आज चांदी की कीमत 50 रुपए कमजोर होकर 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
ये रही तेजी की वजह
बुलियन ट्रेडर्स का कहना है कि सोना में रिकवरी की वजह वैश्विक स्तर पर रुझानों में तेजी है। इसके अलावा डोमेस्टिक मार्केट में डिमांड बढ़ने के कारण भी सोना के भाव को बूस्ट मिला है। ग्लोबली बात करें तो न्यूयॉर्क मार्केट में कल सोना 0.39 फीसदी बढ़कर 1,279.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
ये भी पढ़ें: मार्केट में निवेशकों के डूबे 1.43 लाख करोड़, सेंसेक्स 316 और निफ्टी 105 अंक गिरकर बंद
दो दिनों में गिरे थे 270 रुपए भाव
नेशनल कैपिटल में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी प्योरिटी वाले सोना के भाव क्रमश: 250 रुपए चढ़े। सोना की कीमत क्रमश : 30,500 रुपए और 30,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। पिछले दो दिनों में सोना 270 रुपए सस्ता हुआ था। हालांकि गिन्नी के भाव 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहे।





