एक्सपर्ट दी बड़ी चेतावनी, जाने कितना खतरनाक है फिल्टर वाले मास्क

कोरोना वायरस से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट शुरुआत से ही मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं. लेकिन ब्रिटेन के एक टेलीविजन प्रेजेंटेटर एलेक्स बर्सफोर्ड मास्क पहनकर भी फैंस की आलोचनाओं का शिकार हो गए. एलेक्स ने गुरुवार को ट्विटर पर मास्क पहने हुए अपनी तस्वीर अपलोड की थी, जिसके बाद फैंस ने कमेंट बॉक्स में उनकी क्लास लगा दी.

फैंस ने इस पोस्ट के जवाब में लिखा कि कोविड-19 से बचाव के लिए एलेक्स ने जो फेस मास्क पहना हुआ था, वो सही नहीं है. गुरुवार को ‘गुड मॉर्निंग ब्रिटेन’ के एक एपिसोड में एलेक्स ने कहा, ‘लंदन में कैब से यात्रा के दौरान मैंने मास्क सही तरीके से पहना हुआ था. फिर भी मैं जानना चाहता हूं कि फेस मास्क पहनने का सही तरीका और क्या है.’

एलेक्स ने कहा, ‘फेस मास्क वाली मेरी तस्वीर पर कुछ लोगों ने लिखा कि मैंने गलत प्रकार का फेस मास्क पहना था. इसमें लगे फिल्टर की वजह से उन्होंने ऐसा कहा. उनका दावा है कि इससे हवा में फैले संक्रमण से तो बचा जा सकता है, लेकिन बाहर सांस छोड़ने पर यह मास्क मुझसे लोगों को सुरक्षित नहीं रखेगा.

इतना कहकर एलेक्स ने सवाल किया कि क्या ऐसा वकाई सच है? क्या मुझे अपना फेस मास्क बदल लेना चाहिए. ब्रिटेन की हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सारा जारविस ने इस सवाल के जवाब में एलेक्स को लाइव टीवी शो में बताया कि फिल्टर वाला मास्क पहनना खतरनाक हो सकता है.

डॉ. सारा ने कहा, ‘फिल्टर वाले मास्क को पीपीई मास्क कहा जाता है. उन्होंने कहा कि फेस मास्क कम से कम दो लेयर का होना चाहिए. तीन लेयर वाला फेस मास्क वायरस से आपको पूरी तरह सुरक्षित रख सकता है. इसके साक्ष्य भी मौजूद हैं कि तीन लेयर वाले मास्क के प्रोटेक्शन एरिया को तोड़ना वायरस के लिए मुश्किल काम है.’

इस महीने की शुरुआत में ‘इंफेक्शियस डिसीज स्पेशलिस्ट’ डॉ. भारत पंखानिया ने भी फिल्टर वाले फेस मास्क को लेकर चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि मुंह से निकलने वाले ‘हाई वेलोसिटी एयर फ्लो’ होने पर यह मास्क दूसरों को संक्रमित करने का काम कर सकता है. खासतौर पर यह मास्क पहनकर सार्वजनिक स्थलों पर जाना तो और भी खतरनाक है.

बता दें कि लोगों को मांग को देखते हुए बाजार में ज्यादातर एयर फिल्टर वाले मास्क ही आ रहे हैं. फिल्टर से आने वाली ताजा हवा की वजह से लोग इसे खरीदना पसंद करत हैं. इस मास्क की ना सिर्फ कीमत ज्यादा है, बल्कि एक्सपर्ट इसे लेकर खतरा भी जाहिर कर चुके हैं.

Back to top button