जेएनयू में सात गुना बढ़ी पीएचडी की सीटें, दिसंबर में होगी प्रवेश परीक्षा

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पीएचडी और एमफिल करने की चाहत रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अकादमिक सत्र 2018-19 के लिए विश्वविद्यालय ने  पीएचडी और एमफिल की सीटों में 700 फीसदी का इजाफा किया है। अगले सत्र में एमफिल और पीएचडी के 720 सीटों पर दाखिला होगा जो मौजूदा अकादमिक सत्र 2017-18 के मुकाबले सात गुना अधिक है। मौजूदा सत्र में एमफिल और पीएचडी के लिए सिर्फ 102 सीटों पर नामांकन हुआ है।

Seven times the PhD seats in JNU, the entrance examination will be held in December.

अकादमिक सत्र 2018-19 के लिए जेएनयू एमफिल की 381 और पीएचडी की 339 सीटों पर दाखिला लेगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने बीए प्रोग्राम के लिए 459 सीटें और एमए, एमएससी, एमटेक और एमपीएच कोर्स के लिए 1118 सीटें निकाली हैं।

जेएनयू द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अगले सत्र में डिप्लोमा और पार्ट टाइम कोर्स के लिए 240 सीटें निर्धारित हैं। मौजूदा सत्र के मुकाबले अगले सत्र में भले ही पीएचडी और एमफिल की सीटें सात गुना बढ़ाई गईं हैं, लेकिन फिर भी यह अकादमिक सत्र 2016-17 से कम है। 2016-17 में पीएचडी और एमफिल की 970 सीटों पर दाखिला हुआ था।

एंट्रेंस एग्जाम की तिथि घोषित

जेएनयू में सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब मई-जून में नहीं, बल्कि दिसंबर 2017 में ही होगी। जेएनयू प्रबंधन ने बदलाव करते हुए नए नियमों को हरी झंडी दे दी है। अब जेएनयू के बीए, एमए, एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 27, 28, 29 और 30 दिसंबर को आयोजित होगी।

 पीएम मोदी ने महगाई को दिया जोरदार झटका, अब 32रुपए/लीटर सस्ता मिलेगा पेट्रोल

जेएनयू ने एक  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। इससे पहले जेएनयू की प्रवेश परीक्षा मई-जून में होती थी। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन और यूजीसी ने फैसला किया कि अब एंट्रेंस एग्जाम मई-जून के बदले दिसंबर में होंगे।

लंबे समय से चल रही थी मांग

जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने बताया कि लंबे समय से प्रवेश परीक्षा का समय बदलने की मांग उठ रही थी। क्योंकि मई-जून में अत्यधिक गर्मी समेत सभी शिक्षण संस्थानों की परीक्षाएं एक समय होने के चलते कई बार छात्र ठीक से इसकी तैयारी नहीं कर पाते थे। इसी कारण सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा दिसंबर में कराने का फैसला किया गया है। एम जगदीश कुमार ने बताया कि परीक्षा कराने के तौर तरीकों के लिए एक समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि हम उस प्रस्ताव को अमल में ला रहे हैं जिसे काफी पहले मंजूरी मिल गई थी। विश्वविद्यालय एमफिल और पीएचडी पाठयक्रमों के लिए उपलब्ध सभी रिक्त पदों को दिसंबर तक भरेगा।

53 शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा 

जेएनयू देशभर के 53 शहरों में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराएगी। इसके अलावा काठंमांडू, नेपाल में भी प्रवेश परीक्षा आजोजित कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुक्रवार यानी 15 सितंबर से शुरू हो गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के दौरान आवेदकों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा, फिर शैक्षणिक योग्यातओं संबंधी सभी दस्तावेजों की जानकारी देनी होगी।  इसके अलावा अपनी फोटो भी अपलोड करनी होगी। एग्जाम फीस भरने के बाद ही अभ्यर्थियों का फॉर्म जमा होगा।

Back to top button