कौशांबी: नाबालिग को घर में घुसकर जलाया जिन्दा

योगी सरकार महिलाओ के लिए चाहे कितने भी दावे कर ले. लेकिन उनके यह सभी दावे खोखले नज़र आने लगते है. जी हाँ कौशांबी में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. यहाँ एक लड़की से रेप की कोशिश के बाद उसे जिंदा जला दिया गया है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.Entering the house in the minor

बताया जा रहा है कि आरोपी देर रात 14 वर्षीय लड़की के घर में घुस गया था, वहां उसने उसके साथ रेप करने की कोशिश की. लेकिन जब पीड़िता इसका विरोध करने लगी तो आरोपी ने रसोई में रखा मिट्टी का तेल डालकर पीड़िता को आग में झुलसा दिया.

इसे भी पढ़े: टैक्सी चालक ने लाल किले के पीछे झारखंड की युवती के साथ की हैवानियत…

इस मसले पर पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक पीड़िता का पडोसी है, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, वारदात के वक्त घर में लड़की के अलावा उसकी बहन भी थी. चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची उसकी दादी के साथ भी आरोपी ने मारपीट की है. दोनों के शोर मचाने पर आरोपी दीवार फांदकर भाग गया. वही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

Back to top button