एलपीजी बोटलिंग सयंत्र में गैस सिलेंडर फटने से लगी भयंकर आग

बीती रात एलपीजी बोटलिंग सयंत्र में गैस सिलेंडर फटने से भयंकर आग लग गई, यह घटना हैदराबाद के चेरलापल्ली की है, हालाँकि पुलिस ने इस घटना में किसी भी तरह कोई भी जन हानी की बात नहीं कही है, फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है Entering the house in the minor

रचकोंडा पुलिस आयुक्त के अनुसार इस घटना में कम से कम 4 गैस सिलेंडर फटने की आशंका है. इस मसले पर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि, ‘आग रात करीब साढ़े आठ बजे लगी. जिसमे 4 सिलेंडर फट गए है तीन दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया है. फिलहाल आग की लपटों को काबू में ले आ गया है, स्थिति अभी नियंत्रण में है. आसपास के स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा गया’

इसे भी पढ़े: कौशांबी: नाबालिग को घर में घुसकर जलाया जिन्दा

एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने मीडिया से कहा कि, प्राथिमक जांच के अनुसार आग गैस रिफिल करने के समय सिलेंडर के फट जाने से आग लगी. उन्होंने कहा कि आग पूरी तरह बुझा ली गई है. मामले की जांच चल रही है.

Back to top button