धरती से स्पेस तक बनेंगे एलीवेटर्स, फिल्मी फंतासी बनेगी हकीकत, साइंटिस्ट का दावा

जिस तरह से स्पेस रिसर्च में गहनता बढ़ने के साथ विस्तार हो रहा है उससे कई काल्पनिक चीजें वैज्ञानिक तक संभव मानने लगे हैं. इनमें से स्वर्ग तक सीढ़ियों का विचार तो आपने जरूर सुना होगा. मिथकों में इस तरह की बातें बहुत सुनने के मिलती हैं पर क्या आप यकीन करेंगे की अब स्पेस तक क एलीवेटर भी बनने वाला है. जी हां वैज्ञानिकों का कहना है कि अब स्पेस एलीवेटर अब दूर की कौड़ी नहीं रहने वाले हैं. और ऐसा केवल दो तीन दशक में ही देखने को मिल सकता है.

यह विचार अपने आपमें कितनी भी गप्प सा क्यों ना लगे, वैज्ञानिकों का कहना है जल्दी ही स्पेस एलीवेटर धरती से स्पेस में चीजों और लोगों को ले जाते दिखने लगेंगे. इस तरह की तकनीक स्टार वार्स मूवी में दिखाई गई थी जिसमें लोग और जहाज स्पेस में बिना अंतरिक्ष यान के पहुंचाए जाते थे. इसी विचार को ए सर्टेन मैजिकल इंडेक्स नाम की जापानी एनीमेटेड सीरीज में भी दिखाया गया था.

एक्सपर्ट का कहना है कि अभी यह विचार कितना ही बेहूदा सा क्यों ना लगे जल्दी ही ऐसा होने वाला है और स्पेसएक्स जैसी कंपनियां लोगों को स्पेस में भेजने की तकनीकों पर काम कर रही हैं. वहीं कइयों ने लोगों के लिए टिकट बेचना भी शुरू कर दिया है.

साइंटिफिक अमेरिकन में भौतिकी के प्रोफेसर स्टीफन कोहेन ने लिखा है कि स्पेस एलीवेटर्स को लोग विज्ञान फंतासी के तौर पर खारिज कर देते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि ये दो तीन दशक में दिखाई देने लगेंगे.

कोहेन बताते हैं कि स्पेस एलीवेटर लंबी केबल होती है जो पृथ्वी की भूमध्य रेखा से एक उपग्रह से जुड़ेगा और यह सिस्टम पृथ्वी के साथ ही चक्कर लगाएगा. स्टार वार मूवी में स्पेस एलीवेटर विभिन्न ग्रहों के अलग अलग वातावरण के कारण जरूरी हो गए थे. वास्तव में पृथ्वी के लिए स्पेस एलीवटेर स्पेस ट्रैवल में लगने वाले संसाधनों की बचत करेंगे.

स्पेस एलीवटेर्स से अंतरिक्ष यात्राओं में लगने वाली सकल लागत में बचत देखने को मिलेगी. इससे सैटेलाइट प्रक्षेपण, जहाजों, और एस्ट्रोनॉट्स भेजने में मदद मिलेगी. उससे भी अहम यह स्पेस टूरिज्म के लिए एक टर्निंग प्वाइंट होसकता ह जिसका सपना कई कंपनियां देख रही हैं. पर फिलहाल वैज्ञानिकों के पास इसे बनाने की तकनीक नहीं है. लेकिन ऐसे हालात ज्यादा दिन नहीं रहेंगे.

Back to top button